Lionel Messi India Visit: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत आएं हैं। मेसी आधी रात करीब 2.30 बजे कोलकाता के एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पाल और उरुग्वे के स्टार फुलबॉलर लुईस सुआरेज भी आएं। मेसी के आने पर फैंस काफी खुश नजर आएं और एयरपोर्ट के बाहर काफी संख्या में फैंस मेसी का इंतजार करते भी दिखाई दिए।
Read More: IND vs SA 2nd Match: आखिर तीसरे नंबर पर अक्षर पटेल को क्यो भेजा? जानिए वजह…
बता दे कि, मेसी भारत यूनाइटेड नेशंस के चाइल्ड ऑर्गेनाइजेशन (UNICEF) के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ‘Goat इंडिया’ टूर के लिए आए हैं।
Lionel Messi India Visit: 3-4 दिन में शहरों का करेंगे दौरा
मेसी भारत में 15 दिसंबर तक रुकेंगे और 4 शहरों हैदराबाद , मुंबई और नई दिल्ली का दौरा करेंगे। साथ ही वो कोलाकाता में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और भारतीय क्रिकट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाडी सौरव गांगुली से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद मुंबई दौरे पर जाएंगे और वहां क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करेंगे। दौरे के आखिरी दिन 15 दिसंबर को वो भारम के प्रधानमंत्री से मुलाकात करके यहां से रवाना हो जाएंगे।

Lionel Messi India Visit: एयरपोर्ट पर फैंस की भारी भीड़
भारत में मेसी के बहुत से फैन है, जब मेसी आधी रात को कोलाकाता पहुंचे तब भी भारी संख्या में फैंस महज उनकी एक झलक पाने के लिए उनके इतंजार करते रहें, जैसे ही मेसी पहुंची फैंस की खुशी सातवें असमान पर पहुंच गई।
बता दें की लियोनल मेसी 2011 में भारत आएं थे, उसके बाद से आज आएं हैं।
अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मेसी सुबह 11.30 बजे कोलाकाता के युवा भारती स्टेडियम पहुंचेंगे और अपनी 70 फीट ऊंची प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करेंगे। फिर दोपहर 12.30 बजे फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे और इसी बीच सीएम ममता, शाहरुख खान और सौरव गांगुली से मिलेंगे फिर दोपहर करीब 2 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
हैदरबाद पहुंचने के बाद वहां भी फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलेंगे और म्युजिकल सेरेमनी में भी शामिल होंगे।
14 दिसंबर को सुनील छेत्री के साथ भिड़ेंगे मेसी
14 दिसंबर को मेसी मुंबई पहुंचेंगे वहां वो भारती के स्टार प्लेयर सुनील छेत्री के खिलाब फ्रैंडली फुटबाल मैच खेलेंगे। यह मुकबला वो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे।
15 दिसंबर के दिन मेसी दिल्ली जाएंगे और वहां प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे फिर वो सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे। उसके बाद वो उसी दिन भारत से रवाना हो जाएंगे।
