14 feb black day: पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी (14 फरवरी) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा की “पुलवामा हमले में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं। मां भारती की रक्षा के लिए सेना के जवानों के समर्पण पर देशवासियों को गर्व है। मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए जवानों के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।”

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर शहीदों के त्याग, साहस और समर्पण को याद करते हुए कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले इन वीरों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता।
पुलवामा हमले में प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूं।
मां भारती की रक्षा के लिए सेना के जवानों के समर्पण पर देशवासियों को गर्व है। मातृभूमि के स्वाभिमान के लिए जवानों के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। pic.twitter.com/QtInNQMfdJ
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 14, 2026
40 CRPF जवान हुए थे शहीद
14 feb black day: 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। यह हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों द्वारा CRPF के काफिले पर विस्फोटक से लदे वाहन से किया गया था, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। शहीदों के बलिदान ने राष्ट्र में एकजुटता और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
आज मनाते है ‘ब्लैक डे’
आज के दिन को पूरे देश में ‘ब्लैक डे’ या काला दिवस भी कहा जाता है. आमतौर पर 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकवादी हमले के संदर्भ में याद किया जाता है। इस दिन देश ने अपने 40 बहादुर सीआरपीएफ (CRPF) जवानों को खो दिया था।
