120 Bahadur Review: एक्टर फरहान अख्तर एक और रियल लाइफ हीरो का रोल निभा रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने Trigger Happy Entertainment Network के साथ मिलकर ‘120 बहादुर’ नाम की फिल्म का ऐलान किया है।
120 के सामने 3000
‘120 बहादुर’ भारतीय सेना के 120 वीर सैनिकों की अनकही और प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है, जो अपनी बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘120 बहादुर’ भारतीय इतिहास की एक रियल घटना पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 120 सैनिकों ने दुश्मन सेना के 3000 सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
Read More- MP News: मध्यप्रदेश के 125 CM राइज स्कूल में फ्री बस सुविधा
120 Bahadur Review: 1962 के युद्ध पर बनी फिल्म
फिल्म में भारतीय सेना के उन 120 बहादुर सैनिकों की कहानी बताई जाएगी, जिन्होंने Indo-China Border पर अपने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान की बाज़ी लगा दी। यह घटना 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर बनी है। जहां कुमाऊं रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने चीन के हज़ारों सैनिकों के खिलाफ लड़ाई की थी। ‘120 बहादुर’ में इस वीरता की मिसाल को पेश किया गया है, जो न केवल भारतीय सेना की शौर्य गाथा को दर्शाता है बल्कि उस अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति को भी उजागर करता है, जो हर भारतीय के दिल में है।
Read More- manipur violence today: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गोलीबारी में 2 की मौत, 9 घायल
मेजर शैतान सिंह के रोल में फरहान अख्तर
फिल्म में रोल के लिए एक्टर्स ने कड़ी ट्रेनिंग ली है। इस फिल्म में Indian Army से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज़ों पर दिया गया है, ताकि फिल्म को रियल बताया जा सके। ये फिल्म बड़े बजट के साथ बन रही है। इसके लिए कई रियल लोकेशन पर शूटिंग की जा रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने फिल्म के दो रोमांचक मोशन पोस्टर जारी किए हैं। फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह (पीवीसी) का रोल निभा रहे हैं। फिल्म ‘120 बहादुर’ का पहला शूटिंग शेड्यूल आज, 4 सितंबर को लद्दाख में शुरू हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे दर्शकों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ये उस समय भारत के सशस्त्र बलों द्वारा दिए गए बलिदानों पर भी रोशनी डालेगा।
कुल मिलाकर, ‘120 बहादुर’ एक अच्छी फिल्म साबित हो सकती है, जो न केवल भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सम्मानित करती है, बल्कि हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की भावना को भी जगाएगी।
