Ethiopia Volcano Eruption: इथियोपिया का हेली गुब्बी ज्वालामुखी करीब 12 हजार साल बाद अचानक फट गया। इस विस्फोट से उठने वाली राख करीब 15 किमी ऊंचाई तक गई। यह लाल सागर को पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई। और तो और 4300 किमी दूर दिल्ली तक पहुंच गई।

उड़ानें हुई रद्द
इस गुबार की वजह से Air India ने अपनी 11 उड़ानें रद्द कर दी थी। यह विस्फोट अफार इलाके में हुआ। यह ज्वालामुखी इतना पुराना और शांत था कि आज तक इसका कोई रिकॉर्ड नहीं था। हालांकि, इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन यमन और ओमान की सरकार ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। खास कर उन लोगों को जिन्हें सांस लेने में प्रोबलम है।
भारत से चीन की तरफ जा रही राख
Ethiopia Volcano Eruption: फिलहाल ये राख भारत पर से हट गई है और चीन की तरफ जा रही है। इंडिया मेट स्काई वेदर अलर्ट ने इसके बारे में जानकारी दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस गुबार की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि आम लोगों की जिंदगी पर इसका असर बेहद कम हुआ।

सतर्कता बरतने की अपील
आसमान में फैले राख की वजह से विमानों को भी दिक्कत हो रही थी। दिल्ली-जयपुर जैसे इलाकों में उड़ानों पर नजर रखी जा रही थी। बता दे कि, राख के कण इंजन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इस लिए इंटरनेशनल एविएशन प्रोटोकॉल के तहत सतर्कता बरती जा रही थी।
Ethiopia Volcano Eruption: राख में छिपा खजाना
ज्वालामुखी की राख सेहत के लिए हानिकारक होती है लेकिन वहीं इसमें ‘खजाना’ छिपा होता है। दरअसल, इस राख में कई महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। इसमें एक धातु तो ऐसी है जिसकी कीमत सोने से दोगुनी होती है। और धरती पर बहुत कम पाई जाती है। इसका नाम है रोडियम (Rhodium)। ज्वालामुखी की राख में सोने और चांदी के साथ एल्यूमीनियम, आयरन, कॉपर, जिंक, निकिल मेटल भी होती हैं। लेकिन ज्वालामुखी की राख में यह कोई भी मेटल मुक्त अवस्था में नहीं पाई जाती। पर अगर राख को प्रोसेस किया जाए तो इन मेटल्स का अलग किया जा सकता है।

