18 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद भी बोरवेल निकाला बाहर

MP NEWS: मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे सुमित जिंदगी की जंग हार गया.18 घंटे बाहर सुमित को निकाला गया. सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि जब सुमित को अस्पताल ले जाया गया, तो उसकी सांसे धीमी चल रही थी. शनिवार को सुमित बोरवेल में गिरा था, जिसे 18 घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया.
MP NEWS: जिंदगी की जंग हारा सुमित
मध्य प्रदेश के गुना में एक बोरवेल में गिरे 10 साल के बच्चे को निकाल लिया गया है. इसके तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि जब बच्चे को बाहर निकाला गया, तो उसकी सांसे धीमी चल रही थीं और वह बेहोश था, लेकिन अब उसकी मौत हो गई. बच्चे को पूरे 18 घंटे बाद बोरवेल से बाहर निकाला गया. हालांकि बच्चे के बोरवेल में गिरने के 3 घंटे बाद ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था और लगातार बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी.
MP NEWS: शनिवार को बोरवेल में गिरा था सुमित
गुना जिले के पिपलिया गांव में सुमित नाम का बच्चा शनिवार को बोरवेल में गिर गया था. इसके बाद से ही उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था, जिसमें सफलता मिली और आज उसे बाहर निकाल लिया गया. इस मामले को लेकर एएसपी मान सिंह ने बताया कि बच्चे को बोरवेल से सुबह 9:30 बजे बाहर निकाल लिया गया.
MP NEWS: 39 फीट की गहराई पर फंसा
एएसपी मान सिंह ने कहा कि शनिवार को सुमित 3:30 बजे बोरवेल में गिर गया था, जिसे बचाने के लिए शाम करीब 6 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और रविवार सुबह 9:30 बजे बच्चे को बाहर निकाल लिया गया. उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी राघोगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने दी थी. उन्होंने बताया था कि बच्चा करीब 39 फीट की गहराई पर फंसा था.
