मुकेश के नाम पर बनेगा पत्रकार भवन, CM साय का ऐलान

Mukesh Murder Case: बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है.
Mukesh Murder Case: मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख
सीएम विष्णुदेव साय न कहा.. कि पीड़ित परिवार को 10 लाख की सहायता राशि दी जाएगी. साथ ही पत्रकार के नाम पर पत्रकार भवन भी बनाया जाएगा.
Mukesh Murder Case: मुकेश चंद्राकर के नाम पर बनेगा पत्रकार भवन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ के सभी लोगों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज हम बलरामपुर जा रहे हैं, जहां हम नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और रातापानी महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे. हम पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता देंगे और उनके नाम पर पत्रकार भवन भी बनवाएंगे.’
Mukesh Murder Case: मुकेश की हत्या के आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम से लापता थे. फिर उनका शव एक ठेकेदार की प्रॉपर्टी पर बने सेप्टिक टैंक में मिला था. पीएम रिपोर्ट में सामने आया था कि मुकेश को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था. उसके सिर में 15 फ्रैक्चर थे. गर्दन टूटी हुई थी. हार्ट फट चुका था. कई पसलियां टूटी थी. इतना ही नहीं लिवर के 4 टुकड़े हो गए थे. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया था. टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर, उसके भाई और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है
