Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • MP NEWS : ग्वालियर हादसा के पहले का CCTV वीडियो आया सामने
  • मध्य प्रदेश

MP NEWS : ग्वालियर हादसा के पहले का CCTV वीडियो आया सामने

Taruna Samariya November 18, 2025

Gwalior-Jhansi accident update : ग्वालियर-झांसी हादसा  पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवकों का हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सभी युवक चलती फॉर्च्यूनर कार के अंदर गाना बजाते हुए नाचते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो खुद युवकों ने हादसे से कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वहीं, हादसे के बाद प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है।

कार की रफ्तार तेज थी?

रविवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में फॉर्च्यूनर कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पांचों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तकनीकी जांच और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि हादसे के समय कार की रफ्तार 130 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी।

read more : रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, डायल-112 के चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तमाशा देखता रहा स्टाफ

क्या वीडियो बनाने के दौरान ध्यान भटका

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए। मृतकों की पहचान होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय गाड़ी कौन चला रहा था और क्या वीडियो बनाने के कारण ड्राइवर का ध्यान भटका।

मृतको के घर में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पांचों मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है। परिवारजन बदहवास हैं और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए सख्त निगरानी जरूरी है। पुलिस सभी तकनीकी पहलुओं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की विवेचना जारी रखे हुए है।

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Bigg Boss 19 Upcoming Episode: बिग बॉस हाउस में दिखेगा गौरव और उनके वाइफ का रोमांस….
Next: करारी हार के बाद प्रशांत किशोर की प्रेस कांफ्रेंस, बोले – मैं जिम्मेदारी लेता हूं..सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपए बांटे

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.