Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारतीय सेना ने बिना चेतावनी शह-मात का खेल खेला
  • Top Story
  • देश-विदेश

ऑपरेशन सिंदूर: जब भारतीय सेना ने बिना चेतावनी शह-मात का खेल खेला

Shital Sharma August 10, 2025

 ऑपरेशन की नहीं, भारत के नए आत्मविश्वास की है

शतरंज की सबसे अच्छी चाल क्या होती है? वो, जिसकी किसी को भनक भी न हो… और जब लगे, तो सिर्फ ‘शह और मात’ की गूंज सुनाई दे।

 operation sindoor indian army india vs pakistan air strike 

ऑपरेशन सिंदूर ऐसी ही एक कहानी है। एक ऑपरेशन, जिसने भारत की सैन्य सोच, रणनीतिक धैर्य और आत्मनिर्भरता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया।

 हमें फ्री हैंड मिला था आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी

IIT मद्रास में एक कार्यक्रम के दौरान थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जब कहा

“ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमें सरकार की तरफ से फ्री हैंड मिला था। हम शतरंज खेल रहे थे, न हमें पता था अगली चाल क्या होगी, न दुश्मन को।”

ये शब्द जितने साधारण लगे, असल में उतने ही गहरे और विस्फोटक थे। यह वही ऑपरेशन है जिसमें भारतीय सेना ने एक साथ 7 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, और पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट्स को मार गिराया गया।
एक ऐसा हमला, जिसकी योजना 25 अप्रैल को बनी, 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री से मंजूरी ली गई, और फिर इतिहास रच दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की प्रभावी कार्रवाई

जनरल द्विवेदी के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर कोई पारंपरिक सैन्य मिशन नहीं था। यह ग्रे ज़ोन में खेली गई एक शतरंज थी जहां सीमाएं धुंधली होती हैं, और चालें बिना बताए चलनी पड़ती हैं। यह ऑपरेशन न केवल दुश्मन की सैन्य क्षमताओं को तोड़ता है, बल्कि उसके आत्मविश्वास को भी कुचल देता है।

पाकिस्तान के 5 जेट्स ढेर, 300 किलोमीटर दूर से एयरक्राफ्ट तबाह

एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी ने बेंगलुरु में बताया कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 5 फाइटर जेट्स को मार गिराया, एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट को 300 किलोमीटर दूर से टारगेट किया, और पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। S-400 सिस्टम ने गेम चेंजर की भूमिका निभाई। पाकिस्तान के पास हथियार थे, लेकिन हिम्मत नहीं थी उन्हें इस्तेमाल करने की।

भारतीय सेना की अगली पीढ़ी की तैयारी

इसी मौके पर लॉन्च हुआ अग्निशोध  इंडियन आर्मी रिसर्च सेल (IARC), जो रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह सेना को तैयार कर रहा है क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग और अनमैन्ड सिस्टम्स जैसे अत्याधुनिक तकनीकी मोर्चों के लिए। भारत अब सिर्फ लड़ाई नहीं लड़ रहा, वो भविष्य को डिजाइन कर रहा है।

 ये सिर्फ ऑपरेशन नहीं था, ये भारत की चेतावनी थी

जब दुश्मन को उसकी ही ज़ुबान में जवाब मिले, तो संदेश साफ होता है अब भारत चुप नहीं बैठेगा। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, यह एक संदेश था पूरे विश्व के लिए भारत अब तेज़ी से रणनीतिक, सैन्य और तकनीकी मोर्चों पर आत्मनिर्भर हो रहा है।

भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देता, स्कोर भी बराबर करता है

आज जब थल सेनाध्यक्ष शतरंज की बात करते हैं, और वायुसेना प्रमुख 300 किलोमीटर दूर से एयरक्राफ्ट गिराने की बात करते हैं तो ये सिर्फ बयान नहीं होते, यह भारत की बदली हुई सोच का प्रतिबिंब होते हैं। ऑपरेशन सिंदूर भारत के इतिहास में एक नया अध्याय है, जहाँ शब्द नहीं, सटीक वार बोलते हैं। 

Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: PM इंटर्नशिप योजना फिर लौटेगी: युवाओं के सपने होंगे पूरे!
Next: भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.