Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • AIIMS Bhopal snatching: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए एम्स की लिफ्ट में झपटमारी, आरोपी का खुलासा
  • मध्य प्रदेश

AIIMS Bhopal snatching: गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए एम्स की लिफ्ट में झपटमारी, आरोपी का खुलासा

Narendra Singh January 29, 2026

भोपाल एम्स में दिनदहाड़े हुई झपटमारी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. लिफ्ट के भीतर महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला युवक कोई पेशेवर बदमाश नहीं, बल्कि नर्सिंग कॉलेज का छात्र निकला. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने प्रेमिका को खुश करने और पैसों की जरूरत के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

कटारा हिल्स से दबोचा गया आरोपी

बागसेवनिया पुलिस को वारदात के बाद एम्स परिसर से सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसमें आरोपी साफ नजर आ रहा था फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कटारा हिल्स के लहारपुरा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया.थाना प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम सुनील मीणा (25) पिता रामेश्वर मीणा बताया है, जो मूल रूप से राजस्थान के बारा जिले के मोरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

21 हजार में मंगलसूत्र बेचा

पूछताछ में सुनील मीणा ने झपटमारी की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि लूटा गया मंगलसूत्र वह मंडीदीप ले गया और वहां एक आभूषण कारोबारी को 21 हजार रुपये में बेच दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर मंडीदीप पहुंची और जयश्री अपार्टमेंट इलाके में रहने वाले आभूषण कारोबारी पुष्पराज सोनी से पूछताछ की. पुष्पराज सोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने खुद को मिसरोद स्थित एपीएस नर्सिंग कॉलेज का छात्र बताया था. उसने यह भी कहा था कि मंगलसूत्र कॉलेज परिसर में उसे लावारिस हालत में मिला है.

लिफ्ट में अकेली महिला को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार पीड़िता वर्षा सोनी भोपाल एम्स में अटेंडर के पद पर कार्यरत हैं। वह साकेत नगर इलाके में किराए से रहती हैं और मूल रूप से टीकमगढ़ जिले की निवासी हैं. घटना 25 जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे की है। वर्षा सोनी जब एम्स की लिफ्ट में दाखिल हुईं, तब वहां पहले से एक युवक मास्क लगाए खड़ा था। उसने मेडिकल वार्ड नंबर चार के बारे में पूछा। जैसे ही लिफ्ट पहली मंजिल पर पहुंची, युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपटा और सीढ़ियों की ओर भाग निकला।

कर्ज और निजी वजहें भी आईं सामने

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर कर्ज हो गया था और दोस्त लगातार पैसे को लेकर दबाव बना रहे थे। इन्हीं हालातों के बीच उसने यह कदम उठाया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: UP vs RCB WPL 2026: इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़त, RCB के पास फाइनल में जगह बनाने का मौका!
Next: mp farmer welfare: जबाव दो इनाम पाओ- मोहन सरकार ने किसानों के लिए रखें 6.50 करोड़ के इनाम

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं
  • मध्य प्रदेश

मप्र के वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिली 2 बड़ी सफलताएं; बोत्सवाना से लाये गए 9 नए चीते

Rohan Umak February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.