
ईरान अमेरिका गतिविधियां: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित अहम वार्ता से पहले कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। ईरानी प्रतिनिधिमंडल संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात इस्लामाबाद पहुंच गया। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के भी आज पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद है.
ईरान अमेरिका गतिविधियां: वार्ता से पहले ईरान की सख्त शर्तें
ईरान ने साफ संकेत दिए हैं कि वह बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार नहीं है। तेहरान का कहना है कि जब तक लेबनान में पूर्ण सीजफायर लागू नहीं होता और उसके फ्रीज किए गए अरबों डॉलर जारी नहीं किए जाते, तब तक अमेरिका के साथ औपचारिक बातचीत शुरू नहीं होगी.ईरानी डेलिगेशन में विदेश मंत्री अब्बास अराघची, सुप्रीम नेशनल डिफेंस काउंसिल के सचिव अली अकबर अहमदियन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
Read Also:- Digital arrest in Gujarat: Retired woman duped of Rs 78L in 10-day cyber scam ordeal
ट्रम्प की चेतावनी, ‘डील नहीं तो हमला’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वार्ता से पहले कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका सैन्य विकल्प अपनाने से पीछे नहीं हटेगा।वहीं उपराष्ट्रपति वेंस ने भी संकेत दिया है कि बातचीत में ईमानदारी जरूरी है, अन्यथा सख्त प्रतिक्रिया दी जाएगी।
इन मुद्दों पर होगी बातचीत
- ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम: अमेरिका चाहता है कि ईरान उच्च स्तर का यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह बंद करे।
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: यह वैश्विक तेल आपूर्ति का प्रमुख मार्ग है। अमेरिका इसे पूरी तरह खुला रखना चाहता है, जबकि ईरान नियंत्रण बनाए रखना चाहता है।
- बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम: अमेरिका लंबी दूरी की मिसाइलों पर रोक चाहता है।
- सैंक्शंस हटाना: ईरान सभी प्रतिबंध हटाने और फ्रीज संपत्तियों की वापसी की मांग कर रहा है।
Read More:- पर्ल्स पोंजी स्कैम
