Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत से हड़कंप: हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

इंदौर में दूषित पानी से 30वीं मौत से हड़कंप: हाईकोर्ट ने बनाया स्वतंत्र जांच आयोग

Narendra Singh January 29, 2026

देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा रखने वाले इंदौर में हालात अब चिंता बढ़ाने वाले हैं. भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है और इसी बीच मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्वतंत्र जांच आयोग के गठन का आदेश दिया है, जिससे पूरे मामले की परत-दर-परत जांच हो सके।

सरकार से कोर्ट ने पूछे तीखे सवाल

हाईकोर्ट में इस मामले पर करीब ढाई घंटे तक चली सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर खुलकर नाराजगी जताई। कोर्ट ने सेवानिवृत्त जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया है। आयोग को चार सप्ताह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

भागीरथपुरा में हालात बद से बदतर

कोर्ट की सख्ती के बीच जमीनी हालात लगातार बिगड़ते दिख रहे हैं। बुधवार सुबह भागीरथपुरा निवासी लक्ष्मी रजक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही दूषित पानी से जान गंवाने वालों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को 75 वर्षीय खूबचंद गन्नुदास की भी उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उपचार के दौरान मौत हो चुकी थी।

सड़क पर शव रखकर चक्काजाम

लगातार हो रही मौतों से गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने बुधवार को सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। समझाइश के बाद लोग अंत्येष्टि के लिए माने और शव श्मशान घाट ले जाया गया।  परिजनों का कहना है कि कई पीड़ित पिछले 10 से 15 दिनों से उल्टी-दस्त से जूझ रहे थे, लेकिन हालात संभलने का नाम नहीं ले रहे।

कोर्ट का साफ संदेश

हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि सुरक्षित पेयजल आपूर्ति, मरीजों के इलाज और जांच से जुड़े निर्देशों का जमीनी स्तर पर पूरा पालन नहीं हुआ। यही वजह है कि कोर्ट को स्वतंत्र जांच आयोग बनाना पड़ा। आयोग जल प्रदूषण के कारणों, वास्तविक मौतों की संख्या, बीमारियों की प्रकृति, चिकित्सा व्यवस्था की पर्याप्तता, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही और पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे पर विस्तृत रिपोर्ट देगा।

अब निगाहें रिपोर्ट और अगली सुनवाई पर

फिलहाल, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। लोग सवाल कर रहे हैं कि जब शहर स्वच्छता के लिए देश में अव्वल है, तो पीने का पानी इतना जहरीला कैसे हो गया। अब निगाहें जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट पर टिकी हैं। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च 2026 को होगी।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रम्प का दावा: दूसरा अमेरिकी नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा, नए समझौते के लिए दबाव बढ़ाया
Next: हनुमान ही नहीं बाली, सुग्रीव, अंगद भी थे आदिवासी, उमंग सिंघार के दावे से गरमाई  सियासत 

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.