केदारनाथ भारी बारिश: देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, जालोर में 136mm बारिश!
केदारनाथ भारी बारिश: देशभर में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। Kedarnath Yatra Stopped जैसी घटनाएं अब सामान्य होती जा रही हैं। तेज बारिश और landslide के चलते जहां उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है, वहीं Himachal Pradesh में अब तक 37 लोग जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा MP, Rajasthan, Odisha और Gujarat जैसे राज्यों में भी हालात गंभीर बने हुए हैं।
उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद
रुद्रप्रयाग जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अलकनंदा नदी उफान पर है। नदी के किनारे बसे कई घर पानी में समा गए हैं। सबसे बड़ा असर Gaurikund क्षेत्र में देखने को मिला, जहां landslide के चलते Kedarnath route पूरी तरह ब्लॉक हो गया है।
Badrinath Highway पर भी नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया था, जिसे अब खोल दिया गया है।
हिमाचल में 37 की मौत, 400 करोड़ की संपत्ति तबाह
Himachal Pradesh Rainfall Death Toll 37 पर पहुंच गई है। राज्य में भूस्खलन और भारी बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान Mandi district में हुआ है, जहां सड़कें बंद और बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाएं ठप हो चुकी हैं।
MP और राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात, जालोर में रिकॉर्ड बारिश
Madhya Pradesh Flood Situation गंभीर बनी हुई है। Tikamgarh, Guna जैसे जिलों में भारी बारिश से घरों में पानी भर गया है। कई सड़कों पर 2-3 फीट तक पानी जमा हो गया है।
Rajasthan Monsoon Rainfall का असर भी तेज हो चुका है। Jalore में 136mm बारिश हुई है, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। Bhilwara में नदी पार करते समय एक युवक बह गया, वहीं BJP नेता को भीड़ ने घेर लिया जब वो पानी भरे इलाके में पहुंचे।
गुजरात में भी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Banaskantha और Navsari में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। हाईवे और सड़कों पर जलभराव से यातायात पूरी तरह बाधित है।
Odisha के Balasore में 35 गांवों में बाढ़, हालात गंभीर
Subarnarekha River Flood के कारण बालासोर जिले के 35 गांव जलमग्न हैं। यहां ग्रामीण बाकी दुनिया से कट चुके हैं और राहत कार्य जारी है। प्रशासन ने नाव और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं।
13 राज्यों में IMD का अलर्ट
Indian Meteorological Department (IMD) ने बताया कि मानसून पूरी तरह एक्टिव मोड में है। Maharashtra, Rajasthan, MP, Odisha, Himachal समेत 13 राज्यों में Heavy Rain Alert जारी किया गया है।
राजस्थान के Bisalpur Dam में पिछले 24 घंटों में 42 सेमी पानी बढ़ गया है और 32 जिलों में अलर्ट है।
Watch Now :- भोपाल से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है..
Read More :- Pitra Dosh Nivaran in Sawan 2025: सावन में करें ये उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा!

