Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • तमिल सुपरस्टार विजय की रैली में भगदड़: अब तक 39 मौतें अपनी ही रैली में देर से पहुंचे
  • Top Story
  • देश-विदेश

तमिल सुपरस्टार विजय की रैली में भगदड़: अब तक 39 मौतें अपनी ही रैली में देर से पहुंचे

Shital Sharma September 28, 2025

करूर में विजय की रैली बना काल, 39 की मौत और मातम की चुप्पी

विजय की रैली में भगदड़: करूर की वो शाम… जिसे हजारों लोगों ने उम्मीदों और उत्साह के साथ देखा था, अचानक मौत का मंजर बन गई। एक 9 साल की बच्ची के खोने की खबर ने जो हड़कंप मचाया, उसका अंत 39 बेगुनाह जिंदगियों के साथ हुआ। इन जिंदगियों में 16 महिलाएं थीं, 10 मासूम बच्चे जिनके हाथों में तिरंगे और पोस्टर थे, नारे नहीं।

vijay-rally-stampede-karur-death-tragedy-2025 

विजय की रैली में भगदड़: भीड़ थी, गर्मी थी, इंतजार था… पर इंतजाम नहीं थे

तमिल सुपरस्टार विजय, जो अब एक उभरते हुए राजनेता हैं, करूर में अपनी पार्टी TVK की रैली को संबोधित करने वाले थे। अनुमति सिर्फ 10 हजार लोगों की थी, लेकिन आए 50 हजार से भी ज्यादा। वो भी 6 घंटे देरी से पहुंचे। गर्मी में, भीड़ में, धूप में तड़पती जनता किसी ‘थलपति’ के दर्शन के लिए जान तक देने को तैयार थी।

लेकिन इंतज़ामों की कमी ने विजय की साख को करूर की मिट्टी में गाड़ दिया। मंच के पास न पुलिस थी, न वॉलंटियर्स। लोगों की भीड़ बस बढ़ती चली गई, और जब बच्ची के गुम होने की घोषणा हुई, तब दिल में बैठे डर ने लोगों को पागल कर दिया। भगदड़ मच गई। बच्चे कुचले गए। महिलाएं गिर पड़ीं। लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते गए।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

मम्मी, यहां से चलो… और फिर वो बच्ची नहीं मिली

विजय की रैली में भगदड़: घटनास्थल पर मौजूद एक शख्स रोते हुए कहता है, मेरी बेटी ने कहा मम्मी यहां से चलो, भीड़ बढ़ रही है… और अगली पल वो मेरे हाथ से छूट गई। मैं उसे ढूंढता रहा, लेकिन फिर एक एंबुलेंस में उसकी पहचान करनी पड़ी। ऐसे कितनी कहानियां उस शाम दफन हो गईं।

vijay-rally-stampede-karur-death-tragedy-2025 

 विजय की चुप्पी: क्या स्टारडम इंसानियत से बड़ा हो गया?

हादसे के बाद विजय मंच से शांति की अपील करते हैं, और फिर सीधे त्रिची एयरपोर्ट से चेन्नई लौट जाते हैं। ना किसी घायल से मिलने की फुर्सत, ना किसी अस्पताल का दौरा। सोशल मीडिया पर एक X पोस्ट जरूर किया

दिल टूट गया है… प्रार्थना करता हूं।

पर क्या इतनी बड़ी त्रासदी के बाद सिर्फ प्रार्थना काफी है? जब आपका नाम ही हज़ारों को एक जगह खींच लाता है, तो क्या जिम्मेदारी भी उतनी ही नहीं होनी चाहिए?

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

सरकार की पहल, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी

CM एम. के. स्टालिन तुरंत हरकत में आए। हाईलेवल मीटिंग ली, जांच आयोग बना, अस्पताल जाकर परिजनों से मिले। मृतकों के परिवार को 10 लाख और घायलों को 1 लाख मुआवजे का ऐलान किया।

 vijay-rally-stampede-karur-death-tragedy-2025 

पर सवाल वही है अगर सुबह ही नमक्कल में रैली में अफरा-तफरी देखी गई थी, तो क्या करूर की रैली को रोका नहीं जा सकता था?

 एक रैली नहीं, एक चेतावनी थी ये

ये सिर्फ विजय की रैली नहीं थी, ये आने वाले समय का आईना भी थी। जब राजनीति में ग्लैमर उतरता है, तो जिम्मेदारी दुगनी हो जाती है। हर बच्चा, हर औरत, हर बुज़ुर्ग जो आपके लिए घर से निकला, उसकी जान की ज़िम्मेदारी भी आपकी बनती है।

क्योंकि राजनीति कोई फिल्म नहीं जहां स्टंट डुप्लीकेट कर लेता है। यहां जो गिरा, वो वाकई गिर गया… और अब लौट कर नहीं आएगा।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs PAK Asia Cup 2025: 41 साल बाद भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, कौन बनेगा एशिया का बादशाह?
Next: CG NEWS:मुख्यमंत्री साय का मैत्री महोत्सव,भाजपा का GST सम्मेलन और ग्लोबल HRD नेटवर्क का एचआर मीट में शामिल होंगे

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.