Atal Pension Yojana Extended : केंद्रीय कैबिनेट ने 21 जनवरी को अटल पेंशन योजना (APY) को वित्त वर्ष 2030-31 तक बढ़ाने की मंजूरी दी। योजना मई 2015 में शुरू हुई थी। इसके तहत 60 साल की उम्र तक पहुंचने पर हर महीने 1,000 से 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है।
Atal Pension Yojana Extended: निवेश की अवधि और राशि
योजना में 18 से 40 साल की उम्र के बीच कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। कम से कम 20 साल लगातार निवेश करना अनिवार्य है। पेंशन राशि के अनुसार निवेश का अमाउंट तय होता है।
18 साल की उम्र में निवेश पर पेंशन
| निवेश (₹/महीना) | पेंशन (₹/महीना) |
|---|---|
| 42 | 1000 |
| 84 | 2000 |
| 126 | 3000 |
| 168 | 4000 |
| 210 | 5000 |
40 साल की उम्र में निवेश पर पेंशन
| निवेश (₹/महीना) | पेंशन (₹/महीना) |
|---|---|
| 291 | 1000 |
| 582 | 2000 |
| 873 | 3000 |
| 1164 | 4000 |
| 1454 | 5000 |
19 से 39 साल के लोगों के लिए अलग-अलग निवेश अमाउंट तय हैं। यह बैंक या ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। निवेश मंथली, क्वार्टरली या सेमी-एनुअल ऑटो-डेबिट के जरिए किया जा सकता है।
मृत्यु या जीवनसाथी को लाभ
-
सब्सक्राइबर की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को समान पेंशन मिलेगी।
-
दोनों की मृत्यु पर जमा राशि नॉमिनी को लौटाई जाएगी।
-
60 साल से पहले मृत्यु होने पर जीवनसाथी APY में योगदान जारी रख सकता है या पूरा पैसा निकाल सकता है।
टैक्सपेयर इस योजना में शामिल नहीं हो सकते
1 अक्टूबर 2022 से, यह योजना टैक्सपेयर (इनकम टैक्स देने वाले) के लिए नहीं है।
