योगी ने दी शहीद को श्रद्धांजलि

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

By : सोनिया रायकवार
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ के अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त 1935 को ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देते हुए मात्र 25 वर्ष की आयु में गुलाब सिंह लोधी ने लखनऊ के अमीनाबाद पार्क (आज का झंडेवाला पार्क) में भारत के तिरंगे को फहराया था. इस साहसिक कार्य के दौरान कायर ब्रिटिश अधिकारियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे वे शहीद हो गए. उनके बलिदान के मात्र 12 वर्ष बाद ही देश आजाद हुआ.

शहीद गुलाब सिंह लोधी

उन्नाव जिले के एक साधारण किसान परिवार में 1903 में जन्मे गुलाब सिंह लोधी ने देश की आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लखनऊ में अपना बलिदान दिया. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्नाव में पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर किया है.

वीरांगनाओं का भी स्मरण किया

अन्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीरांगनाओं का भी स्मरण किया. अलीगढ़ में स्टेडियम का नाम वीरांगना अवंतीबाई लोधी, बदायूं में पीएसी बटालियन का नाम अवंतीबाई लोधी, लखनऊ में महिला पीएसी बटालियन का नाम उदादेवी पासी, गोरखपुर में महिला पीएसी बटालियन का नाम झलकारीबाई कोरी और औरैया में मेडिकल कॉलेज का नाम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर रखने का उल्लेख किया.

मुख्यमंत्री ने कहा यह 

राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और अमर बलिदानियों की स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए स्मारक निर्माण कार्यक्रम को निरंतर आगे बढ़ाएगी. हाल ही में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, सद्गुरु रविदास, महर्षि वाल्मीकि सहित सामाजिक न्याय के योद्धाओं की मूर्तियों पर छाजन लगाने, पार्कों के नवनिर्माण और सुरक्षा के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है.

संबंधित सामग्री

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026