योगी ने शुरू किया प्रोजेक्ट गंगा

CM योगी ने शुरू किया प्रोजेक्ट गंगा, गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

मुख्यमंत्री योगी ने प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया, जिसके तहत 20 लाख ग्रामीण घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है।

CM योगी ने शुरू किया प्रोजेक्ट गंगा, गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

योगी ने शुरू किया प्रोजेक्ट गंगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रोजेक्ट गंगा का शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट गंगा के तहत सरकार की गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। अगले 2-3 सालों में 20 लाख से ज्यादा ग्रामीण और अर्ध-शहरी घरों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। टेलीमेडिसिन, ई-एजुकेशन, ई-गवर्नेंस और ई-कॉमर्स जैसी सेवाएं गांवों तक पहुंचाई जाएगी। 

डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा

योगी सरकार ने ग्रामीण और अर्ध शहरी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट गंगा की शुरुआत की। इसका उद्देश्य 20 लाख ग्रामीण घरों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और महिलाओं को डिजिटल उद्यमी बनाकर रोजगार देना है। वहीं इस प्रोजेक्ट में साझेदारी की बात करें तो यह स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन और हिंदूजा ग्रुप की सहायक कंपनी वनOTT एंटरटनेमेंट लिमिटेड के बीच है।

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार

दावा किया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए 1 लाख से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे, जिसमें लगभग 50% भागीदारी महिलाओं की सुनिश्चित की जाएगी। बताया यह भी गया है कि इस प्रोजेक्ट के शुरुआत में श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर जैसे बॉर्डर वाले जिलों पर ज्यादा जोर दिया जाएगा और फिर पूरे UP में लागू होगा।

संबंधित सामग्री

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

राहुल गांधी पर बरसे सीएम योगी, बोले- भारत विभाजन और यहां के लोगों के कत्लेआम की दोषी है कांग्रेस

सीएम योगी ने रायबरेली में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और विपक्ष, खासकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026