योगी कैबिनेट ने मंजूर किए कई प्रस्ताव

योगी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी

UP कैबिनेट ने होमगार्ड्स के लिए कैशलेस इलाज सुविधा, ESIC अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, और अन्य परियोजनाओं की मंजूरी दी।

योगी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम होगा परशुरामपुरी

योगी कैबिनेट ने मंजूर किए कई प्रस्ताव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कुल 28 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। UP के करीब 1.60 लाख से ज्यादा होमगार्ड्स और उनके आश्रित परिजनों के लिए योगी सरकार ने 5 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज सुविधा को मंजूरी दे दी है। राज्य में वर्तमान में करीब 1.18 लाख होमगार्ड कार्यरत हैं। इसके अलावा 41 हजार से ज्यादा होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऐसे में करीब 1.60 लाख से ज्यादा होमगार्ड और उनके आश्रित परिजन इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।  

योगी कैबिनेट के फैसले

  • कैबिनेट ने वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को भी मंजूरी - मेडिकल कॉलेज की 50% सीटें श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित रहेंगी। 
  • गोरखपुर और मुरादाबाद में 100-100 बेड के ESIC अस्पतालों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन 
  • शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने का प्रस्ताव - राज्य सरकार ने 25 जून 2025 को नाम परिवर्तन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। भारत सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिलने के बाद अब राज्य कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी है। 
  • यूपी स्टार्टअप नीति-2026 और डेटा सेंटर पॉलिसी को मंजूरी 
  • पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना को मंजूरी - योजना के तहत प्रत्येक पशुधन की बीमा योग्य कीमत तय की जाएगी। मुर्रा भैंस का मूल्य 75 हजार रुपए निर्धारित किया गया है। 
  • अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन को मंजूरी 
  • प्रदेश में तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी 
  • कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी
  • गोरखपुर और मुरादाबाद के लिए म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने और क्रेडिट रेटिंग के लिए राशि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी

संबंधित सामग्री

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

UP में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

UP में आने वाला है बंपर निवेश, मिलेगी नौकरी! जापानी निवेशकों से मिलकर बोले CM योगी- UP में अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में भाग लिया, जिसमें जापानी निवेशकों के साथ निवेश और आर्थिक सहयोग पर चर्चा हुई।

युवाओं के नाम CM योगी का संदेश- राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं

युवाओं के नाम CM योगी का संदेश- राष्ट्रनिर्माण का दायित्व निभाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को आत्मनिर्माण के साथ राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026