योगी का सपा पर हमला

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर समाज को बांटने, भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजनाओं में दुरुपयोग के आरोप लगाए।

By : शिवम् पांडेय
‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

योगी का सपा पर हमला

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। लखनऊ में अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में उन्होंने सपा पर समाज को बांटने, सरकारी परियोजनाओं पर कब्जे की कोशिश और भ्रष्टाचार को लेकर निशाने पर लिया। योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग एक बार फिर समाज को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पीडीए के नाम पर राजनीति करने को लेकर भी सपा पर सवाल उठाए। सीएम ने आरोप लगाया कि सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि तक नहीं दी।

JPNIC को लेकर सपा पर हमला

मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर यानी JPNIC का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना की शुरुआत करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से हुई थी, लेकिन बाद में इस पर 864 करोड़ रुपये तक खर्च हो गए और इसके बावजूद परियोजना अधूरी रही। योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी इस परियोजना पर अपना नियंत्रण चाहती थी। उन्होंने कहा कि JPNIC में लगा पैसा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता का है।

सीएम के मुताबिक, सरकार ने JPNIC से जुड़ी समाजवादी पार्टी की कमेटी को भंग कर दिया है और परियोजना को लखनऊ विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी और इसमें खर्च हुए सरकारी धन की वसूली के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

‘दंगों के बादशाह

सपा पर हमला बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार की नीति माफिया, बेईमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “ये दंगों के बादशाह हैं, कर्फ्यू इनकी पहचान है।” मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि सपा शासन के दौरान सरकारी जमीनों पर कब्जे और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं देखने को मिलती थीं। योगी ने कहा कि प्रदेश में किसी भी राजनीतिक दल को जनता के पैसे का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ कैंट में करीब 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में लखनऊ के लोधी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22  झुलसे

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22 झुलसे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

उत्तर प्रदेश की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लखनऊ में अपने पद से इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया के जरिए खबर फैली, इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं।

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026