योगी ने सपा पर साधा निशाना

CM योगी बोले - मच्छर और माफिया दोनों खत्म, बोली से नहीं मानते, वे गोली से मान जाते है

कुशीनगर में योगी आदित्यनाथ ने सपा की आलोचना की, बताया कि कैसे उनकी सरकार ने माफिया और बीमारियों का अंत किया और विकास के नए युग की शुरुआत की।

CM योगी बोले - मच्छर और माफिया दोनों खत्म, बोली से नहीं मानते, वे गोली से मान जाते है

योगी ने सपा पर साधा निशाना

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में आज ₹424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए।

कुशीनगर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा। CM योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब दिमागी बुखार की बीमारी ऐसे ही खत्म हुई जैसे UP से माफिया खत्म हुए। हमने मच्छर और माफिया दोनों को खत्म कर दिया है। मच्छर बीमारी फैलाता था और माफिया बेरोजगारी। 

UP की तस्वीर बदली

CM ने कहा आज कुशीनगर में जोरों से विकास चल रहा है। अब फाजिलनगर का नाम पावागढ़ होगा। अच्छा जनप्रतिनिधि माफिया और गुंडों को खत्म करते हैं। हर चेहरे पर खुशहाली हैं। हर बेटी सुरक्षित हो हर हाथ में काम हो ये हमारी कोशिश है। मुख्यमंत्री योगी ने 2017 से पहले की समजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले किसान आत्महत्या के लिए मजबूर होता था। आज हम किसानों को गन्ने की रकम 400 रुपए दे रहे हैं। लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। 2017 से पहले युवाओं के पास रोजगार नहीं था। CM ने कहा हमारी सरकार बिना सिफारिश और घूस के बिना सरकारी भर्तियां की है। डबल इंजन की सरकार ने UP की तस्वीर बदल दी। कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज बन रहा है। 

‘पाकिस्तान बाप-बाप चिल्लाता है’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने शोहदों को ठीक कर दिया है। जो लोग बोली से नहीं मानते, वे गोली से जरूर मान जाते हैं। पहले की सरकारों में कट्टा और बम बनाने का काम करते थे। पहले माफियाओं को बोलबाला था। आज BJP सरकार में पाकिस्तान पर दागी जाने वाली ब्रम्होस मिसाइल का निर्माण लखनऊ में करा रहे हैं। जब ब्रह्मोस वार करता है तो पाकिस्तान बाप-बाप चिल्लाता है। विकास के लिए राज्य सरकार खजाना खोल दिया जाएगा। साथ ही इसी साल से कृषि वैज्ञानिकों की भर्ती शुरू होगी।

संबंधित सामग्री

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

स्विट्जरलैंड से ज्यादा हिमाचल में स्नो एरिया, 24 घंटे खुले रहेंगे बार; वाराणसी में बोले CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटन विकास के लिए नई योजनाओं और इन्फ्रास्ट्रक्चर की घोषणा की।

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026