सीएम योगी का सख्त संदेश

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए माफिया और गुंडों को कड़ी चेतावनी दी है।

By : सोनिया रायकवार
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया।

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। कांग्रेस और माफिया पर निशाना साधते हुए कहा- बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जेल या जहन्नुम में से एक चुनना होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कामकाजी महिलाओं के सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सरकार की योजनाओं और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विपक्ष और माफिया को लेकर भी तीखा बयान दिया।

‘वोटबैंक के लिए माफिया के सामने नहीं झुकेंगे’

सीएम योगी ने बिना नाम लिए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार वोटबैंक की राजनीति के लिए किसी माफिया के सामने गिड़गिड़ाने वालों में से नहीं है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कई लोग नई-नई घोषणाएं करेंगे और जातीय आधार पर समाज को बांटने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब किसी दुर्दांत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की बात आएगी तो ऐसे लोगों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाएगी और वे मौन होकर उनके सामने गिड़गिड़ाते नजर आएंगे।

योगी ने कहा कि चाहे किसी के परिवार को नुकसान ही क्यों न हुआ हो, इसके बावजूद कुछ लोग माफिया के सामने झुकते दिखाई दिए।

काशी में 1 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में काशी में करीब 1 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट या तो शुरू हुए हैं या पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि काशी को बिना किसी भेदभाव के विकास की दिशा में आगे बढ़ाया गया है। देश में जब भी कोई नई तकनीक या इनोवेशन आता है, तो उसका लाभ काशी को भी मिलता है।

सीएम ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ काम किया गया है और यही वजह है कि वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय राजनेताओं की चर्चा होती है तो काशी के सांसद के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का नाम प्रमुखता से सामने आता है।

‘अब बैरियर हटाकर लाभार्थी तक पहुंच रही योजनाएं’

महिलाओं की स्थिति में बदलाव का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले बेटियों को स्कूल भेजने में सुरक्षा की चिंता होती थी। घर में शौचालय न होने पर महिलाओं के सम्मान की चिंता, रसोई के धुएं से स्वास्थ्य की चिंता और इलाज के लिए पैसों की चिंता रहती थी।

उन्होंने कहा कि घर चलाने के लिए आमदनी, बाहर निकलने के लिए सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर जैसी कई चुनौतियां थीं। अब सरकार ने ऐसा तंत्र तैयार किया है, जिसमें सिर्फ योजनाएं बनाना ही नहीं, बल्कि उनके रास्ते में आने वाले बैरियर को हटाकर उन्हें वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार का सख्त संदेश

सीएम योगी ने कहा कि पहले बेटियों को कॉलेज या ट्रेनिंग के लिए भेजने से पहले परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल उनकी सुरक्षा का होता था। जब परिवार को सुरक्षा का भरोसा नहीं होता, तो सबसे पहले बेटी के सपनों पर रोक लगती है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 2017 में ही तय किया था कि बेटी को पढ़ाना और आगे बढ़ाना है, साथ ही उसके रास्ते से भय को भी खत्म करना है। इसके लिए प्रदेश में सुरक्षा का मजबूत आधार तैयार किया गया है।

‘जेल या जहन्नुम, दो में से एक चुनना होगा’

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त अंदाज में कहा कि अब बेटियां और महिलाएं पहले की तरह डर के माहौल में नहीं हैं।

उन्होंने माफिया और गुंडों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बेटी या बहन की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की तो उसके सामने दो ही जगह होंगी—जेल या जहन्नुम।

योगी ने कहा कि माफिया और गुंडों को साफ संदेश दिया जा चुका है कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित सामग्री

 काशी से पोषण माह का आगाज, योगी-अन्नपूर्णा देवी ने दिया ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का संदेश

काशी से पोषण माह का आगाज, योगी-अन्नपूर्णा देवी ने दिया ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का संदेश

वाराणसी में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और CM योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया।

2017 से पहले निवेशक आते थे निवेश का सपना लेकर, लौटते थे वसूली की पर्ची लेकर: CM योगी का सपा पर हमला

2017 से पहले निवेशक आते थे निवेश का सपना लेकर, लौटते थे वसूली की पर्ची लेकर: CM योगी का सपा पर हमला

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने सपा सरकार की पुरानी नीतियों पर तीखा हमला बोला, निवेश में वृद्धि और कानूनी सुधार का दावा किया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, मानदेय में ₹4 हजार तक बढ़ोतरी का ऐलान संभव

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, मानदेय में ₹4 हजार तक बढ़ोतरी का ऐलान संभव

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की, जिससे 3.28 लाख परिवारों को फायदा होगा।

संकट में ‘सरकार आपके द्वार’: बाढ़ प्रभावितों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अफसरों को 48 घंटे की डेडलाइन

संकट में ‘सरकार आपके द्वार’: बाढ़ प्रभावितों को लेकर CM योगी का बड़ा ऐलान, अफसरों को 48 घंटे की डेडलाइन

चित्रकूट में अतिवृष्टि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

बागपत में श्रद्धालुओं से भरी कैंटर पलटी, 6 की मौत: 22 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार रात को श्रद्धालुओं से भरी कैंटर के पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 09 september

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026