मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी में ₹682 करोड़ से ज्यादा की लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में पहुंचकर विपक्ष पर करारा हमला बोला। करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए CM योगी ने जनता से कहा कि उन्हें उन लोगों से सावधान रहना होगा जो प्रदेश को एक बार फिर से ‘कालरात्रि’ में धकेलने की साजिश रच रहे हैं।
विपक्ष पर वार
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की राजनीति पर वार किया। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा, ‘मैं आप सबसे अपील करूंगा कि चुनाव के वक्त ‘वो’ लोग आएंगे और फिर से उस कालरात्रि की ओर आपको ले जाने का प्रयास करेंगे। ये वही लोग हैं जिन्होंने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। ये लोग आपको जाति और क्षेत्र के नाम पर बांटेंगे।’ CM योगी ने कहा कि बांटने वाले ऐसे लोग किसी के हितैषी नहीं हो सकते, बल्कि ये समाज और देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
जो व्यक्ति 12 बजे सोकर उठेगा...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 26, 2026
उसका तो भगवान ही मालिक है, यही यूपी की दुर्गति का कारण था... pic.twitter.com/uHrGKDGEVJ
12 बजे उठने वाले से क्या उम्मीद
CM योगी ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की कार्यशैली और दिनचर्या को लेकर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राज्य के विकास के लिए कोई विजन नहीं था। उन्होंने कहा, ‘जो व्यक्ति 12 बजे सो कर उठेगा, 2 बजे तक तैयार होगा, 5 बजे जिम जाएगा और 7 बजे के बाद अपनी महफिल सजा देगा… ऐसे सख्स से आप क्या उम्मीद करेंगे?’