वाराणसी एयरपोर्ट पर गोलीबारी

वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक यात्री के हथियार से गलती से गोली चल गई, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

By : शिवम् पांडेय
वाराणसी एयरपोर्ट के अंदर फायरिंग से हड़कंप, महिला समेत 2 लोग घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर गोलीबारी

वाराणसी। वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान अचानक गोली चल गई। फायरिंग में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। CISF और एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और घायलों को अस्पताल भेजा।

जांच के दौरान फायर

एयरपोर्ट डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के अनुसार, जीयनपुर, आजमगढ़ निवासी कमलेश राय रविवार सुबह करीब 9:30 बजे अपनी पत्नी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जाने वाले थे। यात्री ने अपने साथ पिस्टल और मैगजीन होने की जानकारी पहले ही दे दी थी। हथियार की जांच के दौरान अचानक पिस्टल से एक राउंड फायर हो गया।

दो कर्मचारी घायल

गोली चलने से एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हुए। गया निवासी 32 वर्षीय सुमन की जांघ में गोली लगी, जबकि रोहित राज के हाथ में गोली लगी। दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर एयरपोर्ट परिसर में मौजूद यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। सुरक्षा बलों ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया।

यात्री से पूछताछ

घटना के बाद यात्री को सुरक्षा एजेंसियों ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल से गोली गलती से चली या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। पुलिस, एयरपोर्ट प्रशासन और इंटेलिजेंस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। घटना से जुड़े CCTV फुटेज और अन्य पहलुओं को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

सुरक्षा बढ़ाई गई

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर वाराणसी एयरपोर्ट को 11 से 20 अगस्त तक हाई अलर्ट जोन में रखा गया है। ऐसे में सुरक्षा जांच के दौरान फायरिंग की घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी। फिलहाल दोनों घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है और यात्री से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित सामग्री

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026