वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू

अमृतसर-वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर का इंतजार अब खत्म, इस दिन से चलेगी ट्रेन, PM दिखाएंगे हरी झंडी

अमृतसर-वाराणसी के बीच नई संत रविदास वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन 17 जुलाई से चालू होगी। पीएम मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

अमृतसर-वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर का इंतजार अब खत्म, इस दिन से चलेगी ट्रेन, PM दिखाएंगे हरी झंडी

अमृतसर-वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर का इंतजार अब खत्म, इस दिन से चलेगी ट्रेन, PM दिखाएंगे हरी झंडी

जानकारी की मुताबिक छेहर्टा से वाराणसी के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब 17 जुलाई से शुरू होगा। पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से चलाने की योजना थी, लेकिन रेलवे ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी नई तारीख 17 जुलाई निर्धारित कर दी है। ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा गया है और इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसी दिन जालंधर के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन प्रस्तावित है। 

ट्रेन जाने का समय 

निर्धारित समय के अनुसार छेहर्टा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस (14624) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहर्टा से रवाना होगी। 

ट्रेन कब पहुंचेगी।

ट्रेन 2:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी और 2:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 7:25 बजे लखनऊ तथा दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी-छेहर्टा संत रविदास एक्सप्रेस (14623) प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी। 
ट्रेन रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे अमृतसर तथा 5:10 बजे छेहर्टा पहुंचेगी। 

कहा कहा जायेगी 

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे पंजाब और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधी और तेज रेल सेवा का लाभ मिलेगा। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव छेहर्टा रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। 

संबंधित सामग्री

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो पिता ने हत्या कर घर के पीछे दफनाया शव; मां ने JCB से खुदवाया तो खुला खौफनाक राज

अमृतसर में एक पिता पर अपनी बेटी की हत्या कर शव को घर के पीछे दफनाने का आरोप है। मां के शक के बाद पुलिस ने शव बरामद किया।

अलविदा गौरंग व्यास: 87 साल की उम्र में संगीतकार और गायक का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

अलविदा गौरंग व्यास: 87 साल की उम्र में संगीतकार और गायक का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

गुजराती संगीतकार गौरंग व्यास का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से गुजराती कला और संगीत जगत में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% होना गर्व का विषय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% होना गर्व का विषय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% तक पहुंची, जो वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा।

पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से PM मोदी को हटाया, ईरानी राष्ट्रपति को भी किया गायब

पाकिस्तान ने SCO समिट की तस्वीर से PM मोदी को हटाया, ईरानी राष्ट्रपति को भी किया गायब

पाकिस्तान PMO ने SCO समिट की ग्रुप फोटो से भारतीय PM मोदी सहित कई नेताओं को हटाया, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 4 Sep 2026