उत्तराखंड में बारिश से हालात खराब

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हाईवे पर मलबा गिरा, नदियां ऊफान पर

उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण हाईवे पर मलबा गिरने से यात्रा प्रभावित हुई। चमोली और रुद्रप्रयाग में स्थिति गंभीर है।

उत्तराखंड में लगातार बारिश से हाईवे पर मलबा गिरा, नदियां ऊफान पर

उत्तराखंड में बारिश से हालात खराब

उत्तराखंड में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और यमुनोत्री हाईवे पर भारी बारिश के साथ मलबा गिरने से यात्री डर गए हैं। रुद्रप्रयाग के बांसवाड़ा में केदारनाथ हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

सड़कों पर गिरा मलबा

वहीं, चमोली में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे गुलाबकोटी के पास बारिश के बाद मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया। इससे पहले बुधवार को भी देहरादून बॉर्डर पर यमुनोत्री हाईवे पर भारी बोल्डर चलती कार पर आ गिरा, जिससे कार में सवार 4 लोग घायल हो गए और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार में कोटद्वार का परिवार सवार था।

रिस्पना नदी उफान पर 

स्कूलों में छुट्टियां

मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इधर, बागेश्वर और चंपावत में 12 तक के स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

दून में बारिश

देहरादून में लगातार 3 दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज शहर में आंशिक से आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने या फिर गर्जन के साथ बौछार पड़ने के एक-दो दौर आ सकते हैं। गुरुवार सुबह भी शहर में बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।

संबंधित सामग्री

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026