मुख्यमंत्री ने कार्बेट पार्क में किया जंगल सफारी का अनुभव
Uttarakhand jungle safari tourism: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क में जंगल सफारी के रोमांचकारी अनुभव का आनंद लिया। उन्होंने वन्य जीवन की दुर्लभ झलकें देखीं और कहा कि यह केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जैव विविधता और प्रकृति की विरासत से जुड़ने का अद्वितीय अवसर है।
पर्यटन को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से जंगल सफारी पर्यटन को एक नई पहचान मिली है। जंगल सफारी अब उत्तराखंड का प्रमुख आकर्षण बनता जा रहा है, जिससे पर्यटकों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है।देश-विदेश से बढ़ रहा पर्यटकों का आगमन
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब उत्तराखंड देश ही नहीं, विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। कार्बेट नेशनल पार्क जैसे स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ राज्य की पर्यटन छवि को और सशक्त कर रही है। read more: भोपाल में मोहर्रम का मातमी जुलूस, पारंपरिक मातम में बदलावपर्यटन से सशक्त हो रही अर्थव्यवस्था
जंगल सफारी के विकास से उत्तराखंड की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। होटल,गाइड सेवा,वाहन संचालन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं,जिससे स्थानीय युवाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है।