उत्तराखंड में योग और आयुर्वेद पर जोर

योग-आयुर्वेद से जुड़ेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म पर फोकस

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर योग और आयुर्वेद के विकास पर बातचीत की, जिससे उत्तराखंड को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।

By : दिव्या मिस्त्री
योग-आयुर्वेद से जुड़ेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म पर फोकस

देहरादून में योगगुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के विकास, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के साथ प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

योग और आयुर्वेद बने उत्तराखंड की नई पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान सिर्फ देवभूमि के रूप में ही नहीं, बल्कि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की भूमि के तौर पर भी है। सरकार प्रदेश की इस विशिष्ट पहचान को देश और दुनिया के स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

वेलनेस टूरिज्म की अपार संभावनाएं

सीएम धामी ने कहा कि योग और आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उत्तराखंड में इनसे जुड़े पर्यटन को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य और पर्यटन के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने प्रदेश में वेलनेस, योग और आयुर्वेद आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं बताईं।

रोजगार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री के मुताबिक योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े केंद्रों के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। इससे पर्यटकों को स्वास्थ्य और आध्यात्मिक अनुभव के साथ उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

बाबा रामदेव ने प्रयासों की सराहना की

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड में योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य की प्राकृतिक संपदा, हिमालयी वातावरण और आध्यात्मिक विरासत इसे योग और आयुर्वेद के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बेहद अनुकूल बनाती है।

उत्तराखंड को ग्लोबल वेलनेस हब बनाने की तैयारी

मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव की मुलाकात के बाद उत्तराखंड में योग और आयुर्वेद आधारित पर्यटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सरकार का फोकस प्रदेश की प्राकृतिक और आध्यात्मिक ताकत को पर्यटन से जोड़कर उत्तराखंड को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर वेलनेस टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर है।

संबंधित सामग्री

धामी की पहल से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की राह आसान,धामी ने रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

धामी की पहल से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की राह आसान,धामी ने रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक स्थापित करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत मिले हैं।

उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का! CM धामी ने दिया चारधाम यात्रा का न्योता

उत्तराखंड आएंगे विराट-अनुष्का! CM धामी ने दिया चारधाम यात्रा का न्योता

उत्तराखंड सरकार सर्दियों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्योता दिया है, जिससे राज्य के विंटर टूरिज्म को प्रमोशन मिल सकता है।

शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी पर धामी सरकार सख्त, बाजपुर में पांच और मदरसे सील

शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी पर धामी सरकार सख्त, बाजपुर में पांच और मदरसे सील

उत्तराखंड में नियमों की अनदेखी करने वाले पांच मदरसों को सील किया गया, सरकार ने शिक्षा संस्थानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उत्तराखंड में बन रही फ्लाइंग कार, सीएम धामी ने युवा इनोवेटर को दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड में बन रही फ्लाइंग कार, सीएम धामी ने युवा इनोवेटर को दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड के युवा इनोवेटर रवि टम्टा द्वारा फ्लाइंग कार परियोजना पर काम जारी है, जिसे मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया है।

UCC के बाद उत्तराखंड में निकाहनामे पर बड़ा बदलाव,  CM धामी का एक और मास्टरस्ट्रोक!

UCC के बाद उत्तराखंड में निकाहनामे पर बड़ा बदलाव, CM धामी का एक और मास्टरस्ट्रोक!

उत्तराखंड में UCC के बाद अब निकाहनामा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी में सरकार। पंजीकृत मौलवियों द्वारा ही होगें निकाह, विवाह से जुड़ी जानकारी का होगा रिकॉर्ड।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 03 september