उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी। 12 जिलों में खतरा, स्कूल बंद और राहत कार्य तेज।

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, स्कूल बंद, वैली ब्रिज बहा

उत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ऊधम सिंह नगर को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए शासन भी अलर्ट हो गया है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने संबंधित जिलों के DM और विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। वहीं पर्वतीय जिलों के साथ हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तेज से अति तेज दौर की संभावना है।

स्कूलों में छुट्टी

पिथौरागढ़ में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कुलागाड़ के पास लैंडस्लाइड हुई।  इससे सड़क बंद हो गई और 12 से ज्यादा वाहन वहीं फंस गए। खराब मौसम को देखते हुए जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर इंटर कॉलेज तक सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इससे पहले सोमवार को चमोली की नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाला उफान पर आ गया था। तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से करीब 40 m लंबा वैली ब्रिज बह गया। इस पुल के बहने के दौरान BRO/GRIEF की एक स्कॉर्पियो समेत 3 वाहन भी बह गए।

CM ने दिए निर्देश

स्कॉर्पियो में सवार BRO कर्मचारी एनके पंकज कुमार के भी बहने की सूचना है। SDRF, NDRF और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। भारी बारिश और अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। पुल बहने से करीब 17 गांवों का संपर्क कट चुका है। CM धामी ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के साथ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सामान की आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026