उत्तराखंड CM धामी का रुद्रपुर दौरा

रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, राधा स्वामी सत्संग में लिया आशीर्वाद; बोले- मानवता की सेवा का देता है संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में सत्संग में भाग लेते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

By : रोहन उमक
रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, राधा स्वामी सत्संग में लिया आशीर्वाद; बोले- मानवता की सेवा का देता है संदेश

रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, राधा स्वामी सत्संग में लिया आशीर्वाद; बोले- मानवता की सेवा का देता है संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार दोपहर रुद्रपुर पहुंचे। यहां उन्होंने किच्छा बाईपास स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में हिस्सा लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। सत्संग के दौरान मुख्यमंत्री ने संगत को संबोधित करते हुए मानवता की सेवा और सकारात्मक सोच के महत्व पर जोर दिया।

उत्तराखंड सीएम धामी

मुख्यमंत्री के रुद्रपुर पहुंचने को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से सुरक्षा एवं स्वागत की तैयारियां की गई थीं। उनका हेलीकॉप्टर डीपीएस रुद्रपुर स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सत्संग भवन में डेरा प्रमुख ने किया स्वागत

हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे किच्छा बाईपास स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे। सत्संग भवन पहुंचने पर डेरा प्रमुख ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सत्संग में शिरकत की और संगत को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राधा स्वामी मत लोगों को मानवता की सेवा करने और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों को सेवा, सद्भाव तथा नैतिक मूल्यों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने सत्संग में प्रदेश की खुशहाली, शांति और निरंतर विकास के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर चर्चा

सत्संग कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कुछ देर बंद कमरे में बैठक की। इस दौरान रुद्रपुर में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रुद्रपुर में संचालित विकास परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने के लिए तेजी से काम किया जाए। उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति पर लगातार निगरानी रखने और जहां भी किसी तरह की बाधा सामने आ रही हो, उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। सत्संग कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर रुद्रपुर में जारी परियोजनाओं की गति बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

राधा स्वामी सत्संग दिवस पर पंजाब में चलेगी स्पेशल ट्रेन,13 स्टेशनों पर होगा ठहराव

राधा स्वामी सत्संग दिवस पर पंजाब में चलेगी स्पेशल ट्रेन,13 स्टेशनों पर होगा ठहराव

सत्संग दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे ने ब्यास से फिरोजपुर के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन की सेवा 30 अगस्त को शुरू की है।

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

सीएम डॉ. यादव का स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर, बीमारी से जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपये

मध्यप्रदेश के बालाघाट में 225 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों की योजना, नक्सल प्रभावित गांवों का सुधार और आर्थिक सहायता की घोषणा की गई।

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में 175 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

बालाघाट अब वो 'बालाघाट' नहीं, सीएम डॉ. यादव बोले- 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगे 100 गांवों की तस्वीर

बालाघाट अब वो 'बालाघाट' नहीं, सीएम डॉ. यादव बोले- 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगे 100 गांवों की तस्वीर

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित बालाघाट में विकास और आजीविका पहल के तहत 225 करोड़ रुपये की घोषणा की।

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में विकास की नई सुबह, मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले का दौरा कर 225 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका को बढ़ावा देने के उपाय शामिल हैं।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 29 Aug 2026

Advertisement

UK Add राज्य में अग्निवीरों को 07 on 29 Aug 2026