CM Dhami UCC Amendment: उत्तराखंड सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 2 बड़े और अहम फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने एक तरफ समान UCC अध्यादेश 2025 में संशोधन को मंजूरी दी, वहीं 2015 से पहले नियुक्त उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन देने का फैसला किया गया।
19 प्रस्तावों पर चर्चा
करीब ढाई घंटे चली इस बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें कर्मचारियों, न्यायिक व्यवस्था, इन्फ्रास्ट्रक्चर, विधानसभा सत्र और पर्यटन से जुड़े फैसले लिए गए। इन फैसलों को उत्तराखंड सरकार के अहम नीतिगत निर्णयों में माना जा रहा है। उपनल कर्मियों से जुड़ा निर्णय लंबे समय से लंबित था, जबकि UCC अध्यादेश में संशोधन को लेकर भी कैबिनेट स्तर पर स्पष्ट रुख अपनाया गया है। [caption id="attachment_128332" align="alignnone" width="619"]
CM धामी की कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा[/caption]