यूपी में बाढ़ का संकट

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते गंगा, यमुना सहित 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, छतों पर रह रहे लोग

उत्तर प्रदेश में बारिश से नदियां उफान पर

UP में बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। गंगा, यमुना, शारदा समेत 11 नदियां चेतावनी बिंदु को पार कर गईं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कॉलोनियों-घरों तक पानी पहुंच गया। रामघाट की सीढ़ियां डूब चुकी हैं। नदी के बगल में बने आरोग्यधाम पुल के ऊपर से मंदाकिनी का पानी बह रहा है।

छतों पर रह रहे लोग

उन्नाव में गंगा का पानी घरों में घुस चुका है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं। गलियों में नावें चलाई जा रही हैं। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी स्टीमर से बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचीं। वाराणसी में घाट किनारे बने 100 से ज्यादा छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का शवदाह स्थल डूब गया। शनिवार सुबह 6 बजे लखनऊ, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में बारिश हुई। करीब 1 घंटे की तेज बारिश के बाद धूप निकल आई। 

मलबे में दबा परिवार

संभल में बारिश में मकान की छत गिर गई। परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। इससे पहले, गाजियाबाद, मेरठ समेत 53 शहरों में बारिश हुई।

संबंधित सामग्री

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

UP में रोजगार का नया मॉडल, ITI छात्रों को Industry के हिसाब से मिलेगी ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास और रोजगार मेलों के महत्व पर जोर दिया, आधुनिक प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026