यूपी में बाढ़ का कहर

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश और बाढ़ से गंभीर स्थिति, नदियां उफान पर, कई मकान और फसलें बर्बाद।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़, डूबे घर, 400 बीघा फसल जलमग्न

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़

UP में पिछले 25 दिनों से हो रही जोरदार बारिश से और बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। आगरा में भारी बारिश के बीच 2 मंजिला मकान गिर गया। शनिवार को सामने आए वीडियो में सड़क किनारे बना यह मकान सिर्फ 3 सेकंड में ढहता नजर आया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

गंगा का रौद्र रूप

इधर, UP में नदियां उफान पर हैं। काशी में गंगा नदी का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों की सीढ़ियां डूब चुकी हैं। उनका आपस में संपर्क टूट गया। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के पास बह रही है। पिछले 2 दिनों में 8 घर गंगा नदी में समा चुके हैं। 10 से ज्यादा गांवों के चारों तरफ पानी भर जाने से उनका संपर्क टूट गया।

 गांवों में गंगा नदी का पानी घुसने के बाद लोग बैलगाड़ी से सुरक्षित स्थानों तक जा रहे हैं।

400 बीघा फसल जलमग्न

रहवासी नाव, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। बलिया में भी सरयू नदी उफान पर है। अब तक 27 घर नदी में समा चुके हैं। बिजनौर में पिछले 10 दिनों से गंगा का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। आधा दर्जन गांव टापू बन चुके हैं। वहीं, सीतापुर में शारदा और घाघरा नदियां उफान पर हैं। 400 बीघा खेती की जमीन जलमग्न हो चुकी गई है।

66 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है। झांसी और जालौन समेत 7 शहरों में भारी बारिश के आसार हैं। इधर, गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ ही तटीय इलाकों में कटान फिर तेज हो गया है। नदी लगातार किसानों की गन्ने और धान की फसल को काटकर अपने आगोश में ले रही है। पिछले 24 घंटे में तरबगंज इलाके में 10 बीघा से अधिक गन्ने और धान की फसल नदी में समा चुकी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026