उत्तर प्रदेश में भीषण विस्फोट

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22 झुलसे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

By : शिवम् पांडेय
प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22  झुलसे

उत्तर प्रदेश में भीषण विस्फोट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसा कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में हुआ, जो प्रयागराज सीमा से सटा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। कई लोग झुलसे हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री पूरी तरह ढह गई, जबकि आसपास के करीब 5 से 7 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते पुलिस, फायर ब्रिगेड और एयरफोर्स की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर गांव में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक पटाखों में आग लग गई। देखते ही देखते एक के बाद एक कई धमाके होने लगे। घटनास्थल से धुएं का घना गुबार उठने लगा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, धमाकों की आवाज काफी देर तक आती रही। आग और पटाखों के लगातार फटने के कारण शुरुआत में घटनास्थल तक पहुंचना भी मुश्किल रहा। यह जगह मनौरी स्थित एयरफोर्स स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बताई जा रही है।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे मजदूर

पुलिस के मुताबिक, हादसे के वक्त फैक्ट्री में मजदूर मौजूद थे। आसपास के कुछ मकानों में रहने वाले लोग भी विस्फोट की चपेट में आए हैं।
धमाके के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव के दौरान कुछ लोग घायलों को चारपाई पर लादकर सुरक्षित स्थान तक ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की ओर से मलबे को हटाने के लिए बुलडोजर भी मौके पर लगाया गया है, ताकि अंदर किसी के फंसे होने की स्थिति में उन्हें बाहर निकाला जा सके।

50 मीटर के दायरे में कई मकानों को नुकसान

विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री के आसपास करीब 50 मीटर के दायरे में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कुछ मकानों के हिस्से पूरी तरह गिर गए। बताया जा रहा है कि जिस मकान में पटाखे बनाए जा रहे थे, उसके ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर मकान से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद अचानक पटाखों में आग लग गई और धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया। फैक्ट्री का मालिक मनौरी गांव निवासी आदिल बताया जा रहा है।

पुलिस की टीमें मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पूरामुफ्ती और पिपरी थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड के साथ एयरफोर्स की टीमों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया। कौशांबी के डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की तलाश और घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हादसे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

पटाखा फैक्ट्रियों में आग और विस्फोट की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कुछ साल पहले भरवारी इलाके में भी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि फैक्ट्री में पटाखा निर्माण की अनुमति थी या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। आग लगने के वास्तविक कारण की जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

संबंधित सामग्री

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर समाज को बांटने, भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजनाओं में दुरुपयोग के आरोप लगाए।

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

उत्तर प्रदेश की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लखनऊ में अपने पद से इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया के जरिए खबर फैली, इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं।

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के 5 मंजिला अस्पताल में भीषण आग, वार्डों में धुआं भरने से मची अफरा-तफरी

बरेली के नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, कोई हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 31 AUG 2026

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 On 31 Aug 2026