यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट

यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 11 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 11 की मौत, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड और फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार।

By : चंचल खेडकर
यूपी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 11 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई, इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज/कौशांबी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक इंस्पेक्टर, 5 दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं फैक्ट्री मालिक नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है।हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच चुके हैं।

शहर से भागने की फिराक में था फैक्ट्री मालिक

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नौशाद शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे सैयद सरावां इलाके में पुलिस और नौशाद के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से फायरिंग के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध पटाखा फैक्ट्री किस तरह संचालित हो रही थी और इसमें किन लोगों की भूमिका थी।

इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

फैक्ट्री के अवैध संचालन और मामले में कथित लापरवाही को लेकर प्रयागराज रेंज के IG अजय कुमार मिश्रा ने कार्रवाई की है।सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में पूर्व इंस्पेक्टर शिवचरण राम, थानाध्यक्ष विकास सिंह और दरोगा अजीत कुमार, अभिषेक गुप्ता, मनीष पाल व अमित द्विवेदी शामिल हैं। इनके अलावा दो सिपाहियों जितेंद्र और कृष्ण कुमार पर भी कार्रवाई की गई है।इससे एक दिन पहले SP ने तीन दरोगाओं को लाइन हाजिर किया था।

8 बच्चों समेत 11 शवों का पोस्टमॉर्टम

धमाके में जान गंवाने वाले 11 लोगों में 8 बच्चे शामिल हैं। मंगलवार को सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच चुके हैं।विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। फैक्ट्री से करीब 70 मीटर दूर स्थित तीन मंजिला मकान के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ, अभी जांच जारी

विस्फोट की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। हालांकि, स्थानीय एक महिला ने दावा किया था कि बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ।खास बात यह है कि यह फैक्ट्री प्रयागराज के मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। ऐसे में अवैध फैक्ट्री के संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हादसे से पहले गोदाम पर चला था बुलडोजर

हादसे से पहले रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से लगभग 400 मीटर दूर बनाए गए एक गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया था। अब जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि गोदाम का इस्तेमाल किस काम के लिए किया जा रहा था और फैक्ट्री के संचालन से इसका क्या संबंध था।फिलहाल पुलिस आरोपी फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर रही है। साथ ही विस्फोट के कारण, अवैध पटाखा निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22  झुलसे

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 5 की मौत; 22 झुलसे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

गंगा एक्सप्रेस-वे पर थार पलटी, सगे भाइयों समेत 4 ने गंवाई जान

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक थार वाहन के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 राउंड चली गोलियां

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो शूटरों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। गोलीबारी में करीब 20 राउंड गोलियां चलीं।

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

‘माफिया को मिट्टी में मिलाने वाले हैं हम’, योगी ने सपा पर जमकर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर समाज को बांटने, भ्रष्टाचार और सरकारी परियोजनाओं में दुरुपयोग के आरोप लगाए।

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

UP की चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, IIT-IIM से पढ़ाई के बाद चुनी थी सिविल सेवा

उत्तर प्रदेश की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लखनऊ में अपने पद से इस्तीफा दिया है। सोशल मीडिया के जरिए खबर फैली, इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 1 Sep 2026

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 1 September 2026