युवक ने किया सुसाइड

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

उन्नाव में एक युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड से पहले वीडियो भी रिकॉर्ड किया था।

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या, मौत से पहले बनाया वीडियो

उन्नाव में युवक ने पत्नी और साले से परेशान होकर की आत्महत्या

UP के उन्नाव में पत्नी और साले से परेशान युवक ने फंदे पर लटककर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले उसने 4 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें मृतक ने कहा - "मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसकी बुआ का लड़का है। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। ये कहने के बाद युवक ने टिनशेड की रॉड पर नायलॉन की रस्सी बांधी और फंदे पर झूल गया। 

पत्नी से परेशान, किया सुसाइड

घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे सदर कोतवाली इलाके में हुई। घटना के वक्त मृतक के माता-पिता घर के गेट के पास बैठे हुए थे। थोड़ी देर बाद जब पिता अंदर आए, तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटकता देखा। पास में ही टेबल पर रखे मोबाइल पर उनकी नजर पड़ी, जिसमें रिकॉर्डिंग हो रही थी। उन्होंने तुरंत कैमरा बंद किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

फुफेरे भाई से अफेयर 

वारदात की सूचना मृतक के ससुरालवालों को भी दी गई, लेकिन वहां से कोई नहीं आया। उन लोगों ने अपने फोन बंद कर लिए। पिता का आरोप है कि बहू का उसके फुफेरे भाई से अफेयर चल रहा था। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, साले, साली और साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया।

वीडियो बनाकर की आत्महत्या

बता दे उन्नाव से 9 किलोमीटर दूर मगरवारा में सुनील राठौर (60) का मकान है। वह अपनी पत्नी, बेटे पवन राठौर (28), बहू रागिनी (26) और पोती के साथ रहते हैं। 5 साल पहले अपने बेटे पवन की शादी कानपुर देहात के राणे गांव की रहने वाली रागिनी के साथ कराई थी। पिछले 4 महीने से पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही थी। 9 जुलाई को रागिनी लड़-झगड़ कर बेटी के साथ मायके चली गई। इसके बाद से ही पवन डिप्रेशन में रहने लगा। रविवार को जब माता-पिता घर के बाहर बैठे थे, तब पवन छत पर गया, और उसने टिनशेड के नीचे रखे तखत पर खड़े होकर सामने रखी टेबल पर मोबाइल रखा। वीडियो रिकॉर्ड किया और आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर पिता छत पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। पवन को आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पवन फंदे से लटका हुआ था।

संबंधित सामग्री

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

‘बहन को गोली मारी है, ईश्वर रक्षा करे’... फोन के बाद पहुंची बहन की मौत की खबर

लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई ऑफिसर मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी और बहन की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना की वजह अभी जांच के अधीन है।

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

“ड्यूटी खत्म की… पोस्ट पर लौटे और फिर चली गोली, भोपाल में SSB जवान की मौत, मराठी में मिला सुसाइड नोट!

भोपाल में SSB कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर जान दी। मराठी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ, पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भोपाल में ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

भोपाल के SSB जवान संदीप खरमटे ने ड्यूटी पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत को AIIMS ने आत्महत्या बताया, लेकिन CBI ने पति और सास पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026