अवैध कब्जे पर कार्रवाई

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटा कब्जा, दस्तावेज नहीं मिले तो चला बुलडोजर

उधम सिंह नगर में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी अवैध धार्मिक संरचनाओं को 600 से अधिक संरचनाओं के साथ हटाया, किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं बर्दाश्त किया जाएगा।

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटा कब्जा, दस्तावेज नहीं मिले तो चला बुलडोजर

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटा कब्जा

ऊधम सिंह नगर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। ऊधम सिंह नगर की जसपुर तहसील के अहमदनगर इलाके में सरकारी जमीन पर बनी एक कथित अवैध मजार को सुबह बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि नोटिस देने के बाद भी निर्माण से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

अवैध धार्मिक संरचनाओं का सर्वे

जसपुर के SDM राहुल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी नितिन भदौरिया के आदेश पर सरकारी भूमि पर बनी अवैध धार्मिक संरचनाओं का सर्वे कराया गया था। इसी दौरान अहमदनगर स्थित इस संरचना को चिह्नित किया गया था। करीब 3 सप्ताह पहले मौके पर नोटिस चस्पा कर संबंधित पक्ष से 2 सप्ताह के भीतर भूमि और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था।

600 से ज्यादा धार्मिक संरचनाएं हटाई 

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के दौरान संरचना के अंदर किसी प्रकार के धार्मिक अवशेष नहीं मिले। इसके बाद जमीन को समतल कर सरकारी कब्जे में ले लिया गया है। प्रदेश सरकार के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में सरकारी जमीन पर बनी करीब 600 अवैध धार्मिक संरचनाएं हटाई जा चुकी हैं। धामी सरकार का दावा है कि अभियान के दौरान करीब 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।  

CM की सख्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अवैध कब्जाधारक खुद अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा।

संबंधित सामग्री

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड में सभी जिलों में होंगी प्रवासी पंचायतें, CM धामी का बड़ा निर्देश

उत्तराखंड सरकार ने पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने के लिए प्रवासी पंचायतों का आयोजन किया है, जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

CM धामी- पर्यटन और चारधाम से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, उद्योग-स्टार्टअप और निवेश का नया हब बनाने पर जोर

उत्तराखंड ने उद्योग, स्टार्टअप और निवेश में वृद्धि के द्वारा नई आर्थिक पहचान बनाने की दिशा में प्रगति की है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026