यूसीसी का समर्थन मध्यप्रदेश में

UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का यूसीसी समर्थन में जनता ने किया जोरदार स्वागत। विविध धर्मों के लोगों ने एक समान नागरिक संहिता का समर्थन किया।

UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत

भोपाल/इंदौर। समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) को लेकर मध्यप्रदेश की जनता कितनी उत्साहित-कितनी गदगद है, इसका अंदाजा इस खबर से लग जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 जुलाई को जैसे ही इंदौर पहुंचे, वैसे ही सभी धर्मों के साथ-साथ आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

सभी ने प्रदेश में लागू होने जा रहे यूसीसी का समर्थन किया। इस दौरान खास बात यह रही कि मुस्लिम महिलाओं ने भी यूसीसी विधेयक पारित होने के लिए सीएम डॉ. मोहन का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में लवकुश लेवल-2 ब्रिज की लेन का शुभारंभ भी किया। 

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की आज जयंती है। हम सबका सौभाग्य है कि चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी दिलाई और एक ऐसे देश की कल्पना की जो सबको समान अवसर दे, समान दृष्टि से देखे। एक समान कानून के अंदर सबको जीवन-यापन का अधिकार दे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज वो सारे काम हो रहे हैं, जिन कामों के लिए हमारे क्रांतिकारियों ने देश को आजादी का सूरज दिखाया। मैं मध्यप्रदेश की जनता को समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) विधेयक के विधानसभा में पारित होने की बधाई देता हूं। 

बड़ी संख्या में लोगों ने किया समर्थन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभी यहां सभी धर्मों के लोगों ने यूसीसी का समर्थन करते हुए राज्य सरकार का अभिनंदन किया। यूसीसी के लिए हमने साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा लोगों से संपर्क किया। इसके समर्थन में 10 लाख सुझाव आए। उन्होंने कहा कि यूसीसी कानून लागू होने के बाद मध्यप्रदेश उन बड़े राज्यों में शामिल होगा, जो समान कानून के साथ जनता के अधिकारों की सुरक्षा कर रहे हैं। यूसीसी में विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार जैसे कई मसले शामिल हैं। क्या हिंदू-क्या मुस्लिम-क्या पारसी-क्या ईसाई, सबके लिए एक ही कानून लागू होगा। हम एक देश-एक विधान-एक निशान-एक प्रधान की नीति पर चल रहे हैं। 

सबसे अलग करता है इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर के साथ विकास जुड़ा हुआ है। इंदौर प्रदेश के बाकी हिस्सों के लिए प्रगति के रास्ते खोलता है। डबल-डेकर ब्रिज अपने आप में आधुनिक तकनीक का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। ये केवल इंदौर ही कर सकता है कि नीचे ब्रिज-उसके ऊपर रेल-उसके ऊपर एक और ब्रिज। मैं इसके लिए सबको बधाई देता हूं।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

CM डॉ. यादव का दिखा देसी अंदाज, बीच रास्ते रुकवाया काफिला; दुकान पर पी लस्सी

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान सड़क किनारे लस्सी की दुकान पर रुककर लस्सी पी और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026