ट्विशा शर्मा मामले में चोरी

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश, दस्तावेज ले जाने में नाकाम रहे चोर

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर में चोरी हुई, जिसमें ट्विशा शर्मा केस से जुड़े अहम दस्तावेज चुराने की कोशिश की गई।

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी की कोशिश, दस्तावेज ले जाने में नाकाम रहे चोर

भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। मामले की आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के कटारा हिल्स स्थित घर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोरी की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात चोर मकान में घुस गए और जेवरात के साथ-साथ गिरिबाला सिंह एवं समर्थ सिंह से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी ले जाने का प्रयास किया।

दस्तावेज मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में गिरिबाला सिंह के भाई मौजूद थे। इसके बावजूद चोर मकान के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने घर में रखे जेवरात और अहम दस्तावेजों की फाइल अपने कब्जे में ले ली थी, लेकिन इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर वे घबरा गए। जल्दबाजी में चोर जेवरात और दस्तावेज मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने घर में चोरी के प्रयास और बरामद सामान की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जिन दस्तावेजों को चुराने की कोशिश की गई, वे ट्विशा शर्मा केस से जुड़े अहम रिकॉर्ड हो सकते हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन इस संबंध में भी पुलिस का आधिकारिक बयान आना बाकी है।

एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद वह अपने ससुराल की छत पर फंदे से लटकी मिली थीं। इस मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह पर सबूतों से छेड़छाड़ और जांच को प्रभावित करने के आरोप लगे थे। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, जबकि पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है। ताजा चोरी की कोशिश ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में रेप केस दर्ज होते ही STF इंस्पेक्टर गायब, 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश

ग्वालियर में एसटीएफ इंस्पेक्टर आनंद कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप। केस दर्ज होने के बाद इंस्पेक्टर गायब, पुलिस ने तलाशी शुरू की।

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026