सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

ऋषिकेश में गंगा तट पर परमार्थ निकेतन में आयोजित गंगा आरती में सुनील शेट्टी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझाया।

सुनील शेट्टी ने की गंगा आरती, युवाओं को दिया संदेश

सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी

ऋषिकेश में गंगा तट स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित भव्य गंगा आरती में अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी पत्नी माना शेट्टी के साथ शामिल हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बताते हुए युवाओं से सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

सुनील शेट्ठी ने की गंगा आरती

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आधुनिकता के साथ आध्यात्मिकता बनाए रखने, प्रकृति संरक्षण और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया तथा गंगा स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लेने की प्रेरणा दी। सुनील शेट्टी ने कहा कि मां गंगा भारत की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक हैं। परमार्थ गंगा तट पर सम्मिलित होना उनके लिए अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायक अनुभव है। उन्होंने भारतीय   संस्कृति, सनातन परंपराओं तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की।

युवाओं से अपील

उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं संपूर्ण विश्व को शांति, संतुलन और सह-अस्तित्व का संदेश देती हैं। गंगा आरती जैसे आयोजन न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों, मूल्यों और संस्कृति से जोड़ती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी सांस्कृतिक धरोहर, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक परंपराओं को जानें, समझें और उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान दें। गंगा तट पर अनुभव होने वाली शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता अद्वितीय है। यह अंतर्मन को स्पर्श करने वाला अनुभव है।

संबंधित सामग्री

सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

छत्तीसगढ़ के सीएम ने बलरामपुर-रामानुजगंज में रुद्राभिषेक और पूजा आयोजित की और धार्मिक पर्यटन विकास के संकल्प की घोषणा की।

प्रसिद्ध पीतल शिल्पकार सोनी के घर पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बोले- यहां का शिल्प प्रदेश की पारंपरिक विरासत

प्रसिद्ध पीतल शिल्पकार सोनी के घर पहुंचे सीएम डॉ. यादव, बोले- यहां का शिल्प प्रदेश की पारंपरिक विरासत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के पीतल शिल्प को मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, नई पहचान और विकास की दिशा में प्रयासों की बात कही।

चिन्मय यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंद महाराज

चिन्मय यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- आध्यात्मिक विभूति थे स्वामी चिन्मयानंद महाराज

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिन्मय अमृत यात्रा को रवाना किया, जो भोपाल से झांसी की यात्रा करेगी।

‘बलवान’ से ‘हेरा फेरी’ तक, 65 साल के सुनील शेट्टी का ऐसा रहा फिल्मी सफर

‘बलवान’ से ‘हेरा फेरी’ तक, 65 साल के सुनील शेट्टी का ऐसा रहा फिल्मी सफर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्में की हैं और उनका सबसे यादगार किरदार ‘धड़कन’ में था।

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

भोपाल में आयोजित BRICS सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में वैश्विक कलाकार हिस्सा लेंगे। संस्कृति मंत्री और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम होगा।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026