special-intensive-revision

MP में दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

By : divya mistry
MP में दावे-आपत्ति की प्रक्रिया के बाद आज जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

Special Intensive Revision: मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का लंबा दौर आज अपने निर्णायक चरण में पहुंच गया है।चुनाव आयोग ने दावा-आपत्ति की पूरी प्रक्रिया के बाद आज (21 फरवरी) अंतिम फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रकाशन करने जा रहा है।

[caption id="attachment_135663" align="alignnone" width="1187"]SIR SIR[/caption]

SIR के दौरान राज्य में कुल 42 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, डुप्लिकेट और अन्य अयोग्य श्रेणियों के नाम शामिल हैं। साथ ही नए नाम जोड़ने के लिए करीब 1 लाख 69 हजार 573 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन पर विचार के बाद योग्य आवेदकों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

भोपाल में सबसे ज्यादा प्रभाव

Special Intensive Revision: बता दें की राजधानी भोपाल की 7 विधानसभा सीटों में SIR का असर सबसे ज्यादा दिखा है। यहां कुल 3.80 लाख से 4.38 लाख तक नाम कट चुके हैं।खासकर गोविंदपुरा और नरेला विधानसभा क्षेत्रों में करीब 2 लाख के आसपास वोटरों के नाम हटाए गए हैं। अन्य सीटों जैसे भोपाल मध्य, दक्षिण-पश्चिम और हुजूर में भी बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं।

SIR प्रक्रिया

ड्राफ्ट प्रकाशन

दिसंबर 2025 में हुआ, जहां 42.74 लाख नामों को हटाने की पहचान हुई।

दावा-आपत्ति चरण

जनवरी-फरवरी 2026 तक चला, जिसमें राजनीतिक दलों और मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कीं।

अंतिम प्रकाशन

Special Intensive Revision: आज 21 फरवरी को सभी जिलों में अंतिम सूची जारी होगी। मतदाता CEO मध्य प्रदेश की वेबसाइट (ceoelection.mp.gov.in) पर अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026