Shahdol Police Constable Suicide: शहडोल में पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। घटना बीती रात करीब 1:25 बजे की है। क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल शिशिर सिंह राजपूत (29) ने ड्यूटी के लिए दी गई सर्विस राइफल से अपनी गर्दन के पास गोली मारी, जो सिर से पार हो गई। जिससे कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।
खुद पर किया फायर
जानकारी के मुताबिक घटना से ठीक पहले कांस्टेबल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान उसने मोबाइल जमीन पर फेंका और राइफल से खुद पर फायर कर लिया। मौके से टूटा हुआ फोन और सर्विस राइफल बरामद हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास सो रहे अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। [caption id="attachment_129811" align="alignnone" width="619"]
कांस्टेबल कुर्सी पर बैठकर अलाव ताप रहा था[/caption]