समीक्षा बैठक द्वारा ग्रामीण विकास

CM सम्राट चौधरी ने की ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर जोर दिया।

CM सम्राट चौधरी ने की ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा, दिए निर्देश

समीक्षा बैठक द्वारा ग्रामीण विकास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में मुख्यमंत्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और संपर्क व्यवस्था बनाये रखने के लिए सड़कों एवं पुलों का निर्माण तथा रख-रखाव जरूरी है। 

CM ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा पहले से निर्मित ग्रामीण सड़कों का नियमित अनुश्रवण करें और आवश्यकता के अनुसार उनका सुदृढ़ीकरण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सड़कों के रख-रखाव की प्रभावी व्यवस्था विकसित करें और किसी भी क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत में देरी न हो। मुख्यमंत्री सम्राट ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और यातायात की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाएं। 

अर्थव्यवस्था को गति

CM ने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलती है और शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक लोगों की पहुंच आसान होती है। मुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि नई सड़क परियोजनाओं की प्राथमिकता निर्धारित करें तथा जनहित, यातायात की आवश्यकता और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का चयन करें। प्राथमिकता के आधार पर नई परियोजनाओं को स्वीकृत कर गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ काम पूर्ण करें।

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

पहली बार फहराया तिरंगा, CM सम्राट ने किए बड़े ऐलान: ‘पुलिस दीदी’ और ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू होगा

पहली बार फहराया तिरंगा, CM सम्राट ने किए बड़े ऐलान: ‘पुलिस दीदी’ और ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ शुरू होगा

बिहार के पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तिरंगा फहराया। समारोह में युवाओं के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई।

भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा

भरत तिवारी एनकाउंटर: CM सम्राट ने की मुआवजे और सरकारी नौकरी की घोषणा

बिहार के भरत तिवारी के विवादित एनकाउंटर के बाद, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार को आर्थिक मदद और नौकरी प्रदान करने की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026