पुलिसकर्मी की पत्नी ने की आत्महत्या

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

सहारनपुर में पुलिसकर्मी की पत्नी सविता ने रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की छानबीन जारी है।

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

सहारनपुर में सिपाही की पत्नी ने की आत्महत्या

सहारनपुर में सुबह 11 बजे सिपाही की पत्नी ने सुसाइड कर लिया। उसने रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

खुद को गर्दन पर मारी गोली

महिला की पहचान सविता के रूप में हुई। उसके पति टिंकू सिंह पुलिस में सिपाही हैं। उनकी 2 बेटियां भी हैं। परिवार मनीष कुमार के मकान में 2 साल से किराए पर रह रहा है। जब सविता ने सुसाइड किया, तब सिपाही घर पर नहीं थे। आत्महत्या की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला सदर बाजार क्षेत्र के हकीकत नगर का है।

सुसाइड का कारण

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सुचना दी। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। DIG अभिषेक सिंह और SSP अभिनंदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए। पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव समेत सभी एंगल को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियां पूरी तरह साफ हो सकेंगी।

संबंधित सामग्री

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड HC का बड़ा फैसला, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा से हुई नियुक्तियां रद्द करने पर रोक

झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC परीक्षाओं के माध्यम से हुई सरकारी नियुक्तियों पर अमल रोकने का आदेश दिया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली।

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

‘जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई कमेटी, पूर्व जज होंगे अध्यक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई पावर्ड कमेटी का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी करेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026