महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रेखा साहनी, जो ऋषिकेश में स्मैक तस्करी में लिप्त थी, को पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया।

ऋषिकेश में महिला स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला स्मैक तस्कर

ऋषिकेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहने वाली महिला स्मैक तस्कर रेखा साहनी को 'पिट NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जिला कारागार सुद्धोवाला में निरुद्ध कर दिया है। इससे पहले पुलिस कुख्यात नशा तस्कर गुरुचरण पर भी यह कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस कप्तान के मुताबिक ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत न्यू त्रिवेणी कॉलोनी निवासी रेखा साहनी के विरुद्ध कोतवाली में मादक पदार्थों और अवैध शराब तस्करी के कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। 

महिला तस्कर पर कार्रवाई

पूर्व में जेल जाने के बावजूद वह लगातार इस अवैध धंधे में लिप्त है। इसकी पुनरावृत्ति को देखते हुए SSP देहरादून ने तस्कर के विरुद्ध पिट NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस की मजबूत पैरवी के बाद शासन ने आरोपी को निरुद्ध किए जाने के आदेश जारी किए। जिसके तहत महिला तस्कर पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। 

संपत्ति के जब्तीकरण 

पुलिस कप्तान ने बताया कि रेखा साहनी द्वारा नशा तस्करी के जरिए अर्जित की गई अवैध संपत्ति को भी चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही नियमानुसार संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। दून पुलिस ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026