राहत प्लान सैनिक परिवारों के लिए

सैन्य परिवारों के बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 40% तक फीस में छूट

भारतीय सेना और सीआइएमएस-यूआइएचएमटी के बीच समझौते से वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के बच्चों की ट्यूशन फीस 100% माफ और अन्य को 40% छूट।

By : चंचल खेडकर
सैन्य परिवारों के बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 40% तक फीस में छूट

भारतीय सेना से जुड़े परिवारों के लिए उच्च शिक्षा को लेकर बड़ी राहत सामने आई है। भारतीय सेना और सीआइएमएस-यूआइएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के बीच हुए समझौते के तहत वीर नारियों और बलिदानी सैनिकों के बच्चों की 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। वहीं पात्र सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के बच्चों व आश्रितों को फीस में 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

वीर नारियों के बच्चों की पूरी ट्यूशन फीस माफ

नई दिल्ली में हुए एमओयू का उद्देश्य सैन्य परिवारों की अगली पीढ़ी को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देना है। खासतौर पर आर्थिक वजहों से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए फीस में यह राहत दी गई है।समझौते के तहत देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के बच्चों और वीर नारियों के बच्चों को ट्यूशन फीस में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। इससे उच्च शिक्षा का खर्च कम करने में परिवारों को बड़ी मदद मिल सकती है।

सेवारत और रिटायर्ड सैनिकों के आश्रितों को 40% तक राहत

योजना का लाभ केवल बलिदानी सैनिकों के परिवारों तक सीमित नहीं है। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के बच्चों व आश्रितों को फीस में 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।इसके अलावा अग्निवीर और उनके आश्रित भी तय नियमों के तहत इस सुविधा के दायरे में होंगे।

मेडिकल से लेकर कंप्यूटर साइंस तक कई कोर्स

सीआइएमएस-यूआइएचएमटी में कई अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम संचालित होते हैं। इनमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस, लॉ और हॉस्पिटैलिटी जैसे कोर्स शामिल हैं।ऐसे में सैन्य परिवारों के विद्यार्थियों को सिर्फ एक क्षेत्र में नहीं, बल्कि अलग-अलग करियर विकल्पों में रियायती उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा।

'सैनिक परिवारों की सेवा सौभाग्य'

सीआइएमएस-यूआइएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन और शिक्षाविद अधिवक्ता ललित मोहन जोशी ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। ऐसे में उनके परिवारों की शिक्षा और भविष्य को मजबूत करना समाज की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि आर्थिक परिस्थितियों की वजह से किसी सैन्य परिवार का प्रतिभाशाली बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।एमओयू कार्यक्रम में चेयरमैन ललित मोहन जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, अकादमी निदेशक डॉ. सपना जोशी और प्रशासनिक अधिकारी मेजर ललित सामंत समेत भारतीय सेना और संस्थान के प्रतिनिधि मौजूद रहे।अब इस समझौते के तहत पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाली फीस राहत के क्रियान्वयन पर नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

CM विष्णु देव साय की पहल, नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS

CM विष्णु देव साय की पहल, नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS

एनएमआईएमएस ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में नया कैंपस स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

सीएम डॉ. मोहन और राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल

सीएम डॉ. मोहन और राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल

जबलपुर में टी-सीरीज टैंक के ओवरहॉल परियोजना का शिलान्यास हुआ, जिससे भारतीय सेना की रक्षा क्षमता मजबूत होगी।

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

दिल्ली कैबिनेट ने प्राइवेट यूनिवर्सिटीज बिल को मंजूरी दी, जिससे नई निजी यूनिवर्सिटियों की स्थापना आसान होगी और 25% सीटें स्थानीय छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी।

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी, CM धामी ने किया युवाओं से आह्वान 

CM धामी ने कारगिल हीरोज मैराथन को दिखाई हरी झंडी, CM धामी ने किया युवाओं से आह्वान 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन का शुभारंभ किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, विश्वविद्यालयों की रिक्तियां भरने का निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, विश्वविद्यालयों की रिक्तियां भरने का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विविध योजनाओं और रिक्तियों को तेजी से भरने का निर्देश दिया।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 03 september