रेयर कैराकल कैट स्पॉटेड इन कूनो

कूनो में दिखी दुर्लभ कैराकल बिल्ली, वन्यजीव संरक्षण में मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में कैराकल बिल्ली की उपस्थिति दर्ज की गई, जो वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की एक बड़ी सफलता है।

By : नरेंद्र सिंह
कूनो में दिखी दुर्लभ कैराकल बिल्ली, वन्यजीव संरक्षण में मोहन सरकार की बड़ी उपलब्धि

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। चीतों के पुनर्वास के लिए अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके कूनो में अब दुर्लभ जंगली बिल्ली प्रजाति कैराकल की मौजूदगी दर्ज की गई है। कैमरा ट्रैप सर्वे के दौरान कैराकल की तस्वीर कैद हुई है, जिसे विशेषज्ञ कूनो के बेहतर होते पारिस्थितिकी तंत्र और समृद्ध जैव विविधता का संकेत मान रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस उपलब्धि को प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैराकल की तस्वीर साझा की है।

दशकों बाद कूनो में दर्ज हुई मौजूदगी

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में कई दशकों बाद कैराकल की उपस्थिति दर्ज की गई है। भारत में यह प्रजाति अत्यंत दुर्लभ मानी जाती है और इसकी संख्या 50 से भी कम बताई जाती है। वर्तमान में इसके प्रमुख आवास राजस्थान और गुजरात के कुछ सीमित क्षेत्र ही माने जाते हैं।विशेषज्ञों के मुताबिक 1990 से 2020 के बीच कैराकल की आबादी में 95 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में कूनो में इसकी मौजूदगी संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

कूनो बन सकता है नया आश्रय स्थल

कूनो राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि कैमरे में कैद हुआ कैराकल स्थायी रूप से इसी क्षेत्र में रहता है या फिर राजस्थान अथवा गुजरात से यहां पहुंचा है।हालांकि वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कूनो का वातावरण और खाद्य श्रृंखला इस प्रजाति के अनुकूल साबित होती है तो मध्यप्रदेश भविष्य में कैराकल का नया स्थायी आवास बन सकता है। यह राज्य की जैव विविधता के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

क्या है कैराकल की खासियत?

कैराकल एक रहस्यमयी और मुख्य रूप से रात्रिचर जंगली बिल्ली है। इसकी सबसे बड़ी पहचान इसके लंबे नुकीले कान और उनके सिरों पर मौजूद काले रंग के गुच्छेदार बाल हैं।इस प्रजाति की फुर्ती और शिकार क्षमता बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार कैराकल हवा में ऊंची छलांग लगाकर उड़ते पक्षियों को भी पकड़ सकती है। ऐतिहासिक रूप से इसे शाही शिकार अभियानों में इस्तेमाल किए जाने के उल्लेख भी मिलते हैं।

चीतों के बाद कूनो की बढ़ी अहमियत

अफ्रीका से लाए गए चीतों के सफल पुनर्वास के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान पहले ही वैश्विक स्तर पर चर्चा में है। अब कैराकल जैसी अत्यंत दुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी ने यह संकेत दिया है कि यहां का पारिस्थितिकी तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है।वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि शीर्ष शिकारी और दुर्लभ प्रजातियों की मौजूदगी किसी भी जंगल के स्वस्थ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र का संकेत होती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई खुशी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर तस्वीर साझा करते हुए कहा कि कूनो में कैराकल की उपस्थिति प्रदेश के वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में सकारात्मक परिणामों को दर्शाती है। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश की जैव विविधता संरक्षण यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026