राजस्थान में 144 नई बसें लॉन्च

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान रोडवेज ने 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें लॉन्च कीं, जो आधुनिक सुविधाओं और ईको-फ्रेंडली तकनीक से लैस हैं।

राजस्थान रोडवेज ने लॉन्च की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, आवागमन होगा सुगम और त्वरित

राजस्थान में 144 नई बसें लॉन्च

राजस्थान रोडवेज के यात्रियों के लिए रविवार का दिन बड़ा तोहफा लेकर आया। CM भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पर उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा समेत रोडवेज और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

144 नई बसों का उद्घाटन

आयोजन के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछली सरकार पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के वक्त रोडवेज लगातार घाटे में डूब रही थी। कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिलता था, लेकिन हमारी सरकार के प्रयासों से पहली बार रोडवेज मुनाफे में आई है। रोडवेज प्रशासन ने इन 144 नई बसों को राज्य के 22 अलग-अलग डिपो में आवंटित किया है। इससे उन रूटों पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जहां बसों की कमी की वजह से लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब शहरों और जिलों के बीच आवागमन ज्यादा सुगम और त्वरित हो सकेगा। 

बसों में नए फीचर्स 

इन नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसों को नए आकर्षक लुक और अत्याधुनिक फीचर्स के साथ सड़क पर उतारा गया।

ईको फ्रेंडली: सभी बसें आधुनिक BS-VI मानकों के अनुरूप बनाई गई हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल हैं। 

तकनीकी सुविधाएं: यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रूट की जानकारी के लिए LED डिस्प्ले और बेहतर संचालन हेतु इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट दिया गया है। 

सुरक्षा पर फोकस: आपात स्थिति के लिए हर बस में पैनिक बटन और लाइव ट्रैकिंग के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे कंट्रोल रूम से 24x7 निगरानी रखी जा सकेगी। 

आरामदायक सीटिंग: यात्रियों के सुगम सफर के लिए सीटों का लेआउट 3+2 रखा गया, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक होगी।

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

पंजाब में दौड़ेंगी 100 नई 'PRTC जूनियर' बसें, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस शुरू

पंजाब में दौड़ेंगी 100 नई 'PRTC जूनियर' बसें, दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस शुरू

पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 1279 नई बसें शुरू करने की घोषणा की, जिससे सार्वजनिक परिवहन सुविधा में सुधार होगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026