जगन गुर्जर की हत्या

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

राजस्थान के अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का उसके साथी विष्णु द्वारा हत्या कर दी गई।

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या, जेल में हड़कंप

अजमेर। राजस्थान की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में सोमवार को एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने तौलिए (टॉवल) से गला घोंटकर जगन गुर्जर को मौत के घाट उतार दिया। दोनों हार्डकोर अपराधी एक ही बैरक में बंद थे।

जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह वारदात सोमवार दोपहर करीब 11 बजे से 3 बजे के बीच उस समय हुई जब जेल में सेल बंद होने का समय था और स्टाफ राउंड पर था। जब सुरक्षा कर्मियों ने बैरक खोली तो जगन गुर्जर का शव फर्श पर पड़ा मिला, जबकि उसका साथी विष्णु वहीं मौजूद था। इसके बाद तुरंत जेल प्रशासन ने पुलिस और एफएसएल टीम को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

करीब 27 साल पुराना बताया जाता

जगन गुर्जर का नाम चंबल क्षेत्र के सबसे खतरनाक डकैतों में शामिल रहा है। उसका अपराध इतिहास करीब 27 साल पुराना बताया जाता है। 1994 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे ऐसा खौफ फैलाया कि कई गांवों में दहशत के कारण शादियां तक रुक गई थीं। उसके अपने गांव में वर्षों तक सामाजिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।

महिलाओं के साथ मारपीट

जगन पर महिलाओं के साथ मारपीट, पुलिसकर्मी की हत्या और अपहरण जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज थे। वर्ष 2008 के गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान वह उस समय चर्चा में आया जब उसने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के धौलपुर महल को उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद उस पर लाखों का इनाम घोषित किया गया था।

आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता रहा

हालांकि उसने कई बार आत्मसमर्पण और जेल से रिहाई के बाद अपराध की दुनिया छोड़ने का दावा किया, लेकिन बार-बार जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता रहा। फिलहाल जेल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और हत्या के पीछे की असल वजहों की पड़ताल की जा रही है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में शराब पिलाकर दोस्त की हत्या, शव के किए पांच टुकड़े; गोबर के गड्ढे में छिपाया, तीन गिरफ्तार

वाराणसी में ईशू कन्नौजिया की हत्या उसके दोस्तों ने की, जिन्होंने पुरानी मारपीट का बदला लेने के लिए उसे शराब पिलाकर मार डाला।

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026