राजस्थान CM का कड़ेल दौरा

CM भजनलाल ने की कड़ेल गांव की यात्रा, कारीगर के घर खाया खाना, समस्याएं सुनी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ेल गांव का दौरा किया, ग्रामीणों से संवाद किया और स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की घोषणा की।

CM भजनलाल ने की कड़ेल गांव की यात्रा, कारीगर के घर खाया खाना, समस्याएं सुनी

राजस्थान CM का कड़ेल दौरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल अजमेर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान वे कड़ेल गांव में दलित परिवार लादूराम मेघवाल के घर पर पहुंचे। अचानक मुख्यमंत्री को देखकर परिवार और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने यहां न केवल गांव का पैदल दौरा किया, बल्कि ग्रामिणों की समस्याओं को भी सुना।

CM ने किया गांव का दौरा

इसके बाद CM शर्मा ने लादूराम मेघवाल के घर रात्रि भोजन किया और परिवार के साथ बैठकर बातचीत की। इस दौरान CM शर्मा ने अजमेर की कड़ेल ग्राम पंचायत में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।  उनकी समस्याओं को सुना और विकास कार्यों की प्रगति पर बात की। कड़ेल में पहुंचकर रविवार सुबह ही CM शर्मा ने पैदल ही गांव का दौरा किया और गांव के प्राचीन भगवान शेषनाग मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान रास्ते में मिलने वाले ग्रामीणों और बच्चों से बातचीत भी की।

कारीगर के घर खाया खाना

ग्रामीणों की मांग पर सीएम भजनलाल ने कड़ेल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तित करने की घोषणा की। इसके बाद CM ने रात 11 बजे गांव में ही कारीगर लादूराम मेघवाल के घर खाना खाना। मुख्यमंत्री के भोजन के लिए पिछले 3 दिनों से वो घर में तैयारी कर रहे थे। CM शर्मा को पारंपरिक भोजन करवाने के लिए पूरे परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे.   

संबंधित सामग्री

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

मानसून का महातांडव: वाराणसी के 84 घाट डूबे, MP-UP में बाढ़ जैसे हालात; राजस्थान में 40° के करीब पारा

उत्तर भारत में मानसून के कारण विभिन्न नदियों का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 84 घाट डूबे, अन्य राज्यों में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर।

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका को पीटकर खदेड़ा, पथराव का आरोप; स्कूल निरीक्षण को लेकर हुआ बवाल

राजस्थान के जयपुर में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP प्रवक्ता और ग्रामीणों के बीच मारपीट हुई। ग्रामीणों ने निरीक्षण का विरोध किया।

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

MP-UP में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, हिमाचल में 219 मौतें

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में नदियां उफान पर हैं। हिमाचल में बारिश से 219 मौतें, राजस्थान में तापमान 40° पार।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

टिकट चाहिए तो पहले QR कोड स्कैन करें! कांग्रेस ने बदली पूरी प्रक्रिया, सोशल मीडिया भी होगा अहम

टिकट चाहिए तो पहले QR कोड स्कैन करें! कांग्रेस ने बदली पूरी प्रक्रिया, सोशल मीडिया भी होगा अहम

राजस्थान में कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए ऑनलाइन टिकट आवेदन प्रणाली और सोशल मीडिया मूल्यांकन को शामिल किया है।

Advertisement

UK Add पहली बार वित्तीय प्रबंधन 02 on 24 Aug 2026