राहुल गांधी को राहत

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत मिली, केस बंद कर दिया गया।

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में लिखित खेद के बाद केस बंद

जबलपुर।कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय चौहान द्वारा दायर मानहानि मामले में राहुल गांधी ने अपने बयान पर लिखित रूप से खेद व्यक्त किया, जिसे कार्तिकेय चौहान ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति और बयान के आधार पर हाईकोर्ट ने मामले का निपटारा करते हुए केस बंद कर दिया।

इस संबंध में खेद भी व्यक्त किया

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ में जस्टिस प्रमोद अग्रवाल की एकलपीठ ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कार्तिकेय चौहान की ओर से उनके वकील ने लिखित जवाब प्रस्तुत किया, जिसमें मामले को समाप्त करने की प्रार्थना की गई थी। वकील ने अदालत को बताया कि राहुल गांधी ने अपने पूर्व बयान को गलतफहमी में दिया गया बताया है और इस संबंध में खेद भी व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में मानहानि का मुकदमा चल रहा था। इस मामले में निचली अदालत द्वारा राहुल गांधी को समन भी जारी किया जा चुका था। इसके बाद राहुल गांधी ने इस कार्रवाई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

मानहानि का मामला दर्ज

यह पूरा मामला वर्ष 2018 का है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा में राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स मामले का उल्लेख करते हुए कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। इसके बाद कार्तिकेय चौहान ने इसे अपनी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

अब राहुल गांधी द्वारा लिखित खेद व्यक्त किए जाने और कार्तिकेय चौहान की सहमति के बाद हाईकोर्ट ने मामले को समाप्त कर दिया है। इस फैसले के साथ लंबे समय से चल रहे इस कानूनी विवाद का पटाक्षेप हो गया।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, हेमंत सोरेन से बोले- प्रदर्शनकारियों से खुद मिलकर निकालें समाधान

राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने की मांग की।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान: सीएम डॉ. यादव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया

राष्ट्रगीत वंदे मातरम का अपमान: सीएम डॉ. यादव ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- देश से माफी मांगें राहुल और सोनिया

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के राहुल और सोनिया पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया, उनसे देश से माफी मांगने की मांग की।

केन-बेतवा परियोजना के प्रभावित आदिवासियों से राहुल गांधी की मुलाकात, उठाया विस्थापन का मुद्दा

केन-बेतवा परियोजना के प्रभावित आदिवासियों से राहुल गांधी की मुलाकात, उठाया विस्थापन का मुद्दा

राहुल गांधी ने दिल्ली में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित आदिवासी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, उनकी समस्याओं पर चर्चा की।

सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी, महाकाल दर्शन का भी प्लान

सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी, महाकाल दर्शन का भी प्लान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सितंबर में उज्जैन का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान वे स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026