‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए CM धामी

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं से भाई के रूप में राखी बंधवाई। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कही।

Image not available

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में महिलाओं को संबोधित किया और कहा कि वह मुख्यमंत्री नहीं, भाई बनकर उनके बीच आए हैं. उन्होंने 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए उत्तराखंड रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा की.

मुख्यमंत्री बोले- ‘सीएम नहीं, भाई बनकर आया हूं’

देहरादून में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाई बनकर अपनी बहनों के बीच आए हैं। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला के सर्वे स्टेडियम में हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। धामी ने कहा कि सरकार ऐसा उत्तराखंड बनाने के लिए काम कर रही है, जहां बेटियां सुरक्षित रहें, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और माताएं सम्मान के साथ जीवन बिताएं।

20 हजार बहनों ने बांधी रक्षा सूत्र

सर्वे स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से आयोजित रक्षाबंधन समारोह में करीब 20 हजार महिलाओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव भी मौजूद रहीं। समारोह में वीर नारियों की विशेष मौजूदगी रही। गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी भर दिया।

34 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी का दावा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए नकल विरोधी कानून लागू किया गया है और भर्ती परीक्षाओं में भी सुधार किए गए हैं। धामी ने कहा कि युवाओं को रोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस सुविधा का उद्देश्य महिलाओं को रक्षाबंधन पर अपने मायके और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने में सहूलियत देना है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि रक्षाबंधन का रक्षा सूत्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के साथ उन्हें सम्मान और समान अवसर देना भी जरूरी है।